विश्व कप 2023 के इस फाइनल मुकाबले को लेकर दोनों टीमों ने जमकर पसीना बहाया है, खिलाडियों के साथ-साथ मैच को लेकर दोनों देशो के लोगों में भी अलग ही उत्साह बना हुआ है.

World Cup Final 2023 Astrology Prediction

World Cup Final 2023 Astrology Prediction :- रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम World Cup 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है, जिसे लेके तैयारियां पूरी हो चुकी है। विश्व कप में खेले गए अब तक सभी के सभी मौचों में भारत ने शानदार जीत प्राप्त की, है जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को दो बार हार का सामना करना पड़ा है. सिर्फ अहमदाबाद में ही नहीं बल्कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के इस महामुकाबले को देखने के लिए देश विदेश से लोग अहमदाबाद पहुंच रहे है जिसके चलते आपको इस समय पूरा अहमदाबाद के कई हिसे ब्लॉक देखने को मिल सकते है. भारत में इस मुकबले को लेकर अति उत्साह है, हर कोई इस ऐतिहासक क्षण को लाइव देखना चाहता है, लेकिन क्या Ind Vs Aus के इस फाइनल मुकाबले में भी भारत अजेय रहेगा और विश्व कप अपने नाम करके रोहित शर्मा की टीम इतिहास रचेगी। चलिए जानते है, क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले की कौन जीतेगा भारत या ऑस्ट्रेलिया। किस टीम के हौसलों के साथ सितारे हैं बुलंद।


क्र‍िकेट World Cup-2023 में भारत-ऑस्‍ट्रे‍ल‍िया की टीम के बीच फाइनल मैच को लेकर भारतीय फंस के साथ-साथ दुनिया भर के लोगों की नज़र इस मुकाबले पर रहने वाली है. ऑस्ट्रेलियाई टीम जो अबतक पांच बार की विश्व कप विजेता का ख़िताब अपने नाम कर चुकी है जिसका मेजबान भारत, जो दो बार विश्वकप जीत चुका है, से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। अगर हम इस मुकाबले को ज्योतिष की और ले चले तो जानकारों के मुताबिक फ़िलहाल किसी के पास भी दोनों देशों की टीमों के कप्तानों और प्रमुख खिलाडियों की कुंडली उपलब्ध नहीं है लेकिन दोनों देशों के राष्ट्रों की स्थापना कुंडली और सूर्य संक्रांति कुंडली से एक बेहद रोमांचक खेल का प्रदर्शन होने के ज्योतिषों द्वारा अनुमान लगाया है, जो आपके अंदर और रोमांच भर देगा।

मिली जानकारी के अनुसार नवंबर 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बने राहुल द्रविड़ की कुंडली को देखा गया, 11 जनवरी 1973 , रात्रि 11 बज कर 50 मिनट , इंदौर, मध्य प्रदेश की है जिसमें वर्तमान में चन्द्रमा में केतु की विंशोत्तरी दशा चल रही है। भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज़ रहे वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ की कन्या लग्न की कुंडली में सप्तम भाव में बैठे चन्द्रमा लग्न पर अपनी पूर्ण दृष्ट डाल कर उनको एक सौम्य व्यक्तित्व देते हैं। पराक्रम के तीसरे घर में बैठे वृश्चिक राशि में मंगल का भाग्य के नवम भाव में बैठे शनि से दृष्टि संबंध बन रहा है जो की उनको एक धैर्यवान खिलाड़ी और अब एक बेहद प्रतिभाशली क्रिकेट कोच बनाता है जिनके नेतृत्व में भारतीय टीम विश्व कप 2023 के अपने सभी मैच जीत कर फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है। ज्योतिषों के अनुसार चन्द्रमा में केतु में गुरु की वर्तमान विंशोत्तरी दशा इनके लिए शुभ है, अत: टीम का प्रदर्शन विश्व कप के इस फाइनल मुकाबले में भी जबरदस्त रहने वाला है।

World Cup Final 2023 Astrology Prediction

भारत और ऑस्ट्रेलिया की कुंडली देख ज्योतिषों को ये मिले संकेत
भारतीय टीम की कुंडली की बात की जाए तो 16 /17 नवंबर की रात्रि 1 बज कर 18 मिनट पर भारतीय समय अनुसार सूर्य ने वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है। सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश के समय बनने वाली संक्रांति कुंडली में सिंह लग्न उदय हो रहा है और अधिकतर ग्रह नवम भाव या उसके स्वामी मंगल से साथ युति दृष्टि से सम्बन्ध बना रहे हैं। किन्तु ज्योतिषों का कहना है की खेल के तीसरे घर में रहस्यमय ग्रह केतु बैठे हैं जिन पर गुरु की दृष्टि है पर केतु के राशिपति शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में हो कर कुछ विपरीत परिस्थितयों में खेल के दूसरे हाफ में भारतीय खिलाडियों के प्रदर्शन में गिरावट ला सकते हैं। भारत की सूर्य संक्रांति कुंडली में जनता के चतुर्थ भाव में सूर्य, मंगल और बुध की युति पर शनि की दृष्टि विश्वकप के इस रोमांचक मुकाबले में कुछ बड़ी उथल पुथल का संकेत दे रही है, जो थोड़ा सोचने वाली बात है।


अगर हम दूसरी टीम यानी ऑस्ट्रेलिया की कुंडली को देखे तो ऑस्ट्रेलिया की वृश्चिक संक्रांति की कुंडली में वृश्चिक लग्न उदय हो रहा है जिसमें मंगल, सूर्य और बुध पर पड़ रही तीसरे घर के स्वामी शनि की दसवीं दृष्टि उनकी टीम के बड़े खिलाडियों जैसे स्टेवन स्मिथ, डेविड वार्नर और पैट कमिन्स के असाधारण प्रदर्शन का ज्योतिषीय संकेत दे रही है। अगर हम कहे तो ज्योतिषों के अनुसार इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के इन तीन बड़े दिग्गज खिलाडियों से थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है जो मैच का रुख बदल सकते हैं। लेकिन वर्तमान में मंगल और सूर्य का वृश्चिक राशि में होना भारत के लिए जीत का प्रबल संयोग निर्मित कर रहा है, जो भारतीय टीम को प्रबल ऊर्जा देगा।