इटली में चल रहे EICMA में रॉयल एनफील्ड द्वारा अपना नया Electric concept हिमालय को प्रदर्शित किया गया है। फ़िलहाल इसके लॉन्चिंग डेट और स्पेसिफिकेशन की खास जानकारी नहीं दी गई है।
इटली के मिलान शहर में चल रहे EICMA (International Motorcycle and Accessories Exhibition) में Royal Enfield ने अपने Electric कांसेप्ट वर्ज़न हिमालयन को पेश किया है। फ़िलहाल कंपनी ने अपने इस नए बाइक के स्पेसिफिकेशंस और विवरण की जानकारी नहीं दी है। Royal Enfield के इस नए मॉडल की कुछ तस्वीरें जारी की गई है, जिसको देख इसके कुछ खास फ़ीचर्स का पता चलता है। हिमालय का यह नया Electric Concept सड़क से दूर पहाड़ों के साथ-साथ उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी चलने में सक्षम है।
Royal Enfield Himalayan Electric concept
रॉयल एनफील्ड के इस हिमालयन Electric concept का डिजाइन एकदम नई हिमालय 450 की तरह दिखता है। जो दिखने मे आकर्षक लगता है साथ ही इसमें बड़ी विंडस्क्रीन, गोलाकार आकार के हैंडलैंप दिए गए है जो की एक फूली LED हैंडल लैंप होगी। Himalayan के इस नए वर्ज़न मे एक अलग ही डिजाइन के फ्यूल टैंक और सिंगल पीस सीट दी गई है। Royal Enfield Himalayan के इस इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट की तस्वीरों को देखकर यह पता चलता है की इसके इलेक्ट्रिक मोटर फ्रेम के साथ फिट की गई है। जिसके ऊपर बैटरी पैक को फिट किया गया है, इसके इलेक्ट्रिक मोटर और बैट्री पैक को अलग-अलग रंग से कलर किया गया है।
Royal Enfield Himalayan Electric Features
Royal Enfield के इस वर्ज़न में आपको फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिल सकता है। अगर इसके कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करे तो इसमें आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल अलर्ट, SMS अलर्ट, ईमेल नोटिफिकेशन और स्मार्ट एसिस्ट नेविगेशन सिस्टम जैसे नए फीचर्स के साथ लॉन्च होने की संभावना हैं। सस्पेंशन की बात करे तो इस बाइक में भारी भरकम अपसाइड-डाउन शॉकर्स और एक एडजस्टेबल रियर शॉकर्स के साथ उपलब्ध होगा। साथ ही ब्रेकिंग सेटअप के दोनों पहियों में सिंगल डिस्क ब्रेक सेटअप दिया जा सकता है। आपको बता दे की अभी कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें 👉 Royal Enfield Himalayan Electric Review
Himalayan Electric Launching Date
Himalayan Electric के लॉन्चिंग को लेकर फ़िलहाल आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा सामने नहीं आई है। कंपनी की ऑफिसियल रिपोर्ट्स के अनुसार हिमालय इलेक्ट्रिक का ये वर्ज़न भारत में अंदाज़न 2025 तक मैन्युफैक्चरिंग के लिए लॉन्च किया जा सकता है। ये बाइक रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक एडवेंचर मोटरसाइकिल में शामिल की जाएगी।
2. Royal Enfield Himalayan 450 Specifications
Royal Enfield Himalayan के 450 वर्ज़न के लॉन्चिंग की बात करे तो ऑफिसियल जानकारी के अनुसार इस बाइक को इसी महीने यानि 24 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स डिटेल को आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया में शेयर किए हैं। ये बाइक 452 CC लिक्विड-कूल्ड इंजन सेटअप के साथ मिलता है। जो 40.2bhp की पावर और 40nm की पीक टॉर्क जेनरेट करती है, साथ ही इसे 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया है।
Royal Enfield Himalayan 450 के Features
हिमालयन 450 में खास इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। 4 इंच का गोलाकार इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जिसके आधे पार्ट में नेविगेशन सिस्टम और आधे पार्ट में अन्य विस्तृत जानकारी इंडिकेट होती है। निचले भाग में स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन, ईंधन गेज, सर्विस इंडिकेटर, स्टैंड अलर्ट और वास्तविक समय जैसे रीड आउट को इंडिकेट करती है, इन खास फीचर्स के चलते ही Himalayan 450 का ये एडिशन खास बन जाता है।
Royal Enfield Himalayan 450 के Features
हिमालयन 450 में खास इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। 4 इंच का गोलाकार इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जिसके आधे पार्ट में नेविगेशन सिस्टम और आधे पार्ट में अन्य विस्तृत जानकारी इंडिकेट होती है। निचले भाग में स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन, ईंधन गेज, सर्विस इंडिकेटर, स्टैंड अलर्ट और वास्तविक समय जैसे रीड आउट को इंडिकेट करती है, इन खास फीचर्स के चलते ही Himalayan 450 का ये एडिशन खास बन जाता है।
यह भी पढ़ें 👉 Royal Enfield Himalayan 450 Review
Himalayan 450 Suspension and brakes
इस बाइक के सस्पेंशन सेटअप को देखा जाये तो इसमें आपको अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक देखने को मिलेगा और इसके ब्रेकिंग सिस्टम को देखे तो इसके दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक को जोड़ा गया है। इसके सुरक्षा सुविधा में डुएल चैनल ABS, ट्रेक्शन कंट्रोल और एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम जैसी सुविधा देखने को मिलेगा। हिमालयन 450 के इस एडिशन को लेकर बाइक लवर्स को बेसब्री से इंतज़ार है।


0 Comments