DDA Housing Scheme : DDA जल्द ही दिल्ली में घर लेने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में जुटी हुई है, जिसमे 25 से 30 हजार फ्लैट्स की हाउसिंग स्कीम शामिल है, चंद दिनों में यह स्कीम लॉन्च होने की उम्मीद लगाई गई है। 
DDA Housing Scheme

नई दिल्ली : दिल्ली वासियों के साथ-साथ अगर आप भी दिल्ली जैसे शहर में फ्लैट खरीदने की इच्छा रखते हैं, तो आपके इस सपने को जल्द हकीकत में बदलने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA बड़ी स्कीम लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है जो आपके लिए अच्छी खबर है। बुधवार 15 नवंबर को इस हाउसिंग स्कीम को लेकर बड़ी मीटिंग की गई जिसमे इस हाउसिंग स्कीम को DDA की बोर्ड मीटिंग में LG और DDA के चेयरमैन वीके सक्सेना द्वारा मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इस स्कीम के लॉन्च होने की उम्मीद जताई गई है। इस स्कीम के तहत वह लोग भी फ्लैट्स ले सकते हैं, जिनके पास राजधानी में पहले से भी अपना घर पहले से भी मौजूद है।

आपको बता दे, DDA द्वारा कंप्यूटराइज्ड ड्राइंग लॉट और 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर फ्लैट की बिक्री पर विचार किया जा रहा है. दिल्ली विकास प्राधिकरण इन फ्लैटों की कीमत, और बेचने की विधि पर भी विचार कर रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक कहा गया है की यह पहली बार होगा, जब DDA एक बार में इतने सारे फ्लैट पेश करेगा. एक अधिकारी ने कहा कि जहां तक द्वारका और लोक नायक पुरम में फ्लैटों का सवाल है, वहां DDA ड्रा सिस्टम के जरिए फ्लैट अलॉटमेंट करेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार DDA के पास 647 MIG और लगभग 220 EWS फ्लैट उपलब्ध हैं. द्वारका के सेक्टर 19B में 14 टावरों के शीर्ष पर स्थित 14 पेंटाहाउस के लिए DDA पहली बार ई-नीलामी पर विचार कर रहा है. जहां फ्लैट की शुरुआती कीमत 4 करोड़ रु तक रखने की उम्मीद की गई है.


किस तरह चलेगी स्कीम?
मिली जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम को अलग-अलग दो मोड पर चलाया जायेगा। इसमें ई-ऑक्शन के अलावा "पहले आओ पहले पाओ" सिस्टम के आधार पर भी फ्लैट्स की बुकिंग की जाएगी। फेस्टिवल स्पेशल इस हाउसिंग स्कीम में विभिन्न कैटिगिरी के 25 से 30 हजार फ्लैट्स को शामिल किया गया है। जो द्वारका, लोकनायकपुरम और नरेला में होंगे।

DDA Housing Scheme

स्कीम में क्या है खास
DDA द्वारा लॉन्च होने वाले इस स्कीम में पहली बार 1100 लग्जरी फ्लैट्स को शामिल किया गया है। जिसमे पेंटहाउस, सुपर LIG और MIG फ्लैट्स हैं। कई फ्लैट्स में गोल्फ कोर्स व्यू भी होगा। कोई भी व्यक्ति चाहे वो दिल्ली में हो या कही और अपनी जगह और फ्लोर के हिसाब से बुकिंग अमाउंट दे कर फ्लैट बुक करवा सकता है। इसके साथ ही आपको अपने फ्लैट के साथ लगते दो फ्लैट्स खरीदने का ऑप्शन भी मिलेगा। रिपोर्ट्स में EWS की कीमतें 11.5 लाख, LIG की कीमतें 23 लाख, MIG की कीमत एक करोड़, HIG की 1.5 करोड़, सुपर HIG की कीमत 2.5 करोड़ और पेंटहाउस की कीमत पांच करोड़ से शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।


अगर आप भी दिल्ली में अपना घर लेना चाह रहे है तो आप इस स्कीम का फायदा उठा सकते है, जिसके लिए आपको फ्लैट बुक करवाने, अलॉटमेंट होने और पजेशन की प्रक्रिया जानने के लिए DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहाँ ये स्कीम लॉन्च होते ही सारी जानकारी दे दी जाएगी।