मोबाइल मार्किट में तहलका मचाने के लिए पोको जल्द लॉन्च करने वाला है अपना नया POCO F6 फीचर लोडेड फ़ोन, चलिए जानते है पोको के इस स्मार्टफोन में आपको क्या-क्या फीचर्स देखने को मिलेंगे।
POCO F6 Launching Date: स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बेहतरीन खबर है, अगर आप भी अपने पुराने फ़ोन को बदल के नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है तो POCO कंपनी का POCO F6 आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. भारतीय मोबाइल मार्किट में POCO F6 के लॉचिंग की अफवाह से खबर सामने आई है, POCO F6 की लॉन्चिंग डेट को लेकर अभी अटकले खत्म होने वाली है अब जल्द ही ये स्मार्टफोन आपके हाथ में होगा. इस स्मार्टफोन में 8 GB रैम के साथ 256 GB का बड़ा इन्टर्नल स्टोरेज दिया गया है. फोन में धांसू कैमरा सेन्सर भी दिया जा गया है, इसका प्राइमेरी कैमरा सेन्सर 64 MP का होगा. चलिए इस फोन के खास फीचर्स पर नजर डालते है।
यह भी पढ़ें 👉 नए साल पर रिलीज़ होने वाली प्रभास और दीपिका की 'KALKI 2898 AD' की तस्वीरें और वीडियो हुए लीक!
बता दे की दिसम्बर महीने में ही POCO F6 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की जाने की पूरी संभावना है. फ़िलहाल कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है, Rumoured (अफवाह) और फ़ोन डिटेल्स लीक की जानकारी से फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारें में पता चला है. रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर की खबर सामने आई है. इस स्मार्टफोन में क्वाड (Quad) कैमरा सेन्सर देखने को मिल सकता है. 6.72 इंच का बड़ा डिस्प्ले साइज़ इस फोन में दिया गया है, जो कॉर्नीनग गोरिल्ला ग्लास v5 प्रोटेकशन के साथ आने की संभावना है।
भारत में कब होगा POCO F6 की लॉन्चिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार POCO स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 9300 थर्ड जनरेशन के चिप के लॉन्च के दौरान POCO F6 को शोकेस किया गया था. इसके अनुसार, इस स्मार्टफोन को 16 दिसम्बर 2023 को लॉन्च करने की संभावना है. इस स्मार्टफोन में Android वर्ज़न 13 का सपोर्ट देखने को मिल सकता है. POCO F6 के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को देखा जाये तो इसमें-
POCO F6 का बड़ा Display
POCO के इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच का Super AMOLED का बड़ा डिस्प्ले को दिया गया है, जिसका 1080 x 2400 का पिक्सल रेसोल्यूशन है. पिक्सल डेन्सिटी इस फ़ोन 392 PPi रहने वाली है, फोन की डिस्प्ले में बेजल नहीं है, जो पंच होल डिजाइन के साथ आता है. इस फ़ोन के डिस्प्ले की सबसे खास बात यह है, कि इसमें (Corning Gorilla Glass) कॉरनिंग गोरिल्ला ग्लास v5 का प्रोटेकशन दिए जाने की ख़बरें है।
POCO F6 का Camera
इस स्मार्टफोन में आपको 4 कैमरे देखने को मिलेंगे जो रियर क्वाड कैमरा है. फोन का मैन कैमरा 64 MP का दूसरा कैमरा 12 MP, और तीसरा कैमरा 8 MP इसके साथ ही चौथा कैमरा 2 MP का दिया गया है. फ्रंट कैमरे को देखे तो इस फोन में सेल्फ़ी और विडिओ कॉलिंग जैसे फीचर्स इन्जॉय करने के लिए इसमें 50 MP का सिंगल कैमरा सेन्सर को दिया गया है, जो 920×1080 @ 30 fps पर विडिओ रिकॉर्डिंग करता है. रियर कैमरा फीचर्स के रूप में Digital Zoom, Auto Flash, Face detection और Touch To Focus जैसे गज़ब फीचर्स दिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 POCO F6 का REVIEW
POCO F6 का बैटरी बैकअप
POCO F6 स्मार्टफोन में आपको 5000 mAh पावर की लिथीअम – पॉलीमर बैटरी मिलेगी, जिसका चार्जर केबल USB Type-C में उपलब्ध होगा. फ़िलहाल इस फ़ोन के चार्जिंग एडॉप्टर की को जानकारी सामने नहीं आई है।
POCO F6 के Specifications की डिटेल्स
Feature और Specification
1 - 8 GB का जबरदस्त RAM
2 - इस फ़ोन में आपको Qualcomm Snapdragon 695 का प्रोसेसर मिलेगा।
3 - 64 MP + 12 MP + 8 MP + 2 MP का रियर बैक कैमरा मिलेगा।
4 - सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 50 MP का Front कैमरा दिया गया है।
5 - 5000 mAh का जबरदस्त बैटरी बैकअप।
6 - 6.72 inches (17.07 cm) का बड़ा डिस्प्ले।
7 - लॉन्चिंग डेट को देखा जाये तो December 16, 2023 की फिलहाल (Unofficial) आधिकारिक जानकारी मिली है।
8 - Android v13 का Operating System उपलब्ध किया जायेगा।


0 Comments