Animal:- रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर लोगों में खासा उत्साह फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही कर चुकी है करोड़ो की बुकिंग.एनिमल' ने हिंदी और साउथ की ऑडियंस के बीच तगड़ा शोर मचा दिया है. साउथ के बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस रणबीर कपूर को साइन करना चाह रही है।
भारतीय निर्देशक और लेखक Sandeep Reddy Vanga की फिल्म Animal ने रिलीजिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. 23 नवंबर की दोपहर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था. ट्रेलर रिलीज़ होने के पहले कुछ घंटों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और पुरे सोशल मीडिया पर गज़ब का रिस्पॉन्स बटोर गया. ट्रेलर को देख के दर्शकों में फिल्म को लेकर खासा जोश देखने को मिल रहा है. लोगों के बिच में फिल्म की हाइप को लेकर एक्स्पर्ट्स का कहना है कि ये फिल्म बहुत बड़े नंबर की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ खुलेगी है. Box Office Collection देखने वाली वेबसाइट Sacnilk के अनुसार ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने वाली है जिसने करोड़ो की एडवांस बुकिंग कर ली है. 'एनिमल' से पहले पहले रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘संजू’ ने सबसे बड़ी ओपनिंग की थीं. ‘ब्रह्मास्त्र’ ने भारत में 36 करोड़ रु की कलेक्शन के साथ अपनी ओपनिंग करी थी तो वहीं ‘संजू’ ने पहले दिन 34 करोड़ रुपए कमाए थे।
यह भी पढ़ें 👉 POCO F6 Launching Date: भारतीय मार्किट में तहलका मचाने को है तैयार, कीमत के साथ देखे फीचर्स!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया है की रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ अपने पहले दिन ही करीब 50 करोड़ रु की ग्रैंड कलेक्शन कर सकती है. जिसमे 35-38 करोड़ हिंदी बेल्ट से आएगा और साउथ से फिल्म अपने पहले दिन करीब 10-12 करोड़ रु की कमाई कर सकती है. साउथ में फिल्म की ज्यादा पीक की वजह फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को बताया गया है. इसके साथ ही फीमेल लीड में आपको रश्मिका मंदाना देखने को मिलेंगी. फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो लोग फिल्म को साउथ में प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. फिल्म के सात गानों में से छह को साउथ की अन्य पांच भाषाओं में भी रिलीज़ किया गया है और बचा हुआ एक गाना बस ‘अर्जन वैली’ ही सभी भाषाओं में सेम रखा जायेगा।
अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है की ट्रेलर की रिलीजिंग के दिन यानि 23 नवंबर को शाम पांच बजे से हैदराबाद में फिल्म की लिमिटेड एडवांस बुकिंग की खिड़की खोली गई थी जिसमे बुकिंग खिड़की खुलने के कुछ घंटों में ही बवाल मच गया था लगभग छह घंटों के भीतर ही फिल्म के लिए 5000 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो गई और हम आपको बता दे की ये सिर्फ एक शहर का हाल नहीं है. 26 नवंबर को देशभर में ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग की विंडो खोली गई है, जहां से 'एनिमल' ने करोड़ो की प्री-बुकिंग कर ली है. इसके साथ ही विदेशों में ये विंडो पहले से ही खुली है. Koimoi वेबसाइट के अनुसार अमेरिका की 206 लोकेशन में ‘एनिमल’ की 3200 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और अभी फिल्म की रिलीजिंग से पहले ही ये अकड़ा बहुत बढ़ने वाला है।
यह भी पढ़ें 👉 Animal Film Teaser
फ़िल्मी रिपोर्ट्स में मिली जानकारी में बताया गया है की सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3’ ने अपने पहले दिन 43.1 करोड़ रु का कलेक्शन किया था तो वहीं सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने 40 करोड़ की ओपनिंग करी थी. संदीप रेड्डी वांगा द्वारा बनाई गई सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अभी तक काफी बेहतर रहा है और लोगों में ‘एनिमल’ का क्रेज़ देख के अंदाज़ा लगाया जा सकता है की वंगा का ये सिलसिला जारी रहेगा. देशभर में 1 दिसम्बर को फिल्म रिलीज़ किया जाना है उससे पहले ही लोगों ने फिल्म को सुपरहिट बना दिया है बाकि फिल्म की रिलीजिंग के बाद ही क्लियर हो पायेगा।


0 Comments