नए साल के मौके पर रिलीज़ होने वाली प्रभास की फिल्म में आपको मायथाोलॉजी के साथ मॉडर्न टच देखने को मिलेगा. इस फिल्म के टीज़र को देख 'स्टार वॉर्स' और 'ड्यून' जैसी फिल्में भी याद आती हैं. फिल्म में आपको हाई VFX का इस्तेमाल भी देखने को मिलेगा। 

KALKI 2898 AD

प्रभास की अपकमिंग फिल्म जिसे पहले Project K का नाम दिया गया था उसका टीज़र लॉन्च करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का नया टाइटल भी अनाउंस कर डाला है. ‘Project K’ अब Kalki 2898 AD के नाम से रिलीज़ की जाएगी. कुछ दिन पहले ही फिल्म में से प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था. जिसे देखने के बाद लोगों ने मेकर्स की क्लास लगा दी. बता दे की सोशल मीडिया पर वायरल हुई Kalki 2898 AD के पोस्टर को देख लोगो कुछ समझ नहीं आ रहा था. हालांकि फिल्म का टीज़र देखने के बाद से लोगो ने अपने ओपिनियन बदल दिए. 'Kalki 2898 AD’ फिल्म के जारी टीज़र से फिल्म की कहानी के बारे में जानने की कोशिश करते है।


फिल्म 'Kalki 2898 AD’ डिस्टोपियन फ्यूचर (Dystopian Future) में सेट होगी, मतलब हमे फिल्म में हमे ऐसा भविष्य देखने को मिलेगा जहां बेहतरी की हर मुमकिन उम्मीद खत्म हो चुकी है. आशा की आखिरी किरण लंबे वक्त पहले अपनी आखिरी सांस ले चुकी है. फिल्म के टीज़र की शुरुआत में हमे कुछ बच्चे दिखती हैं, जो पानी के लिए भी तरसते हुए दिखाए गए है. टीज़र के वीडियो में एक दुबला बच्चा घड़े से पानी पीने की कोशिश कर रहा है. हम देखते हैं कि उस बच्चे के होंठ तक सूख चुके हैं. फिल्म में हमे ऐसा भविष्य देखने को मिलेगा जहाँ पानी जैसी बेरंग चीज़ में भी लोग भेद-भाव करते नज़र आएंगे।
 
टीज़र में बच्चों के सीन के बीचों-बीच काले लिबास में एक शख्स दीखता है. जो शायद इस दुनिया पर राज करता हुआ दिखाया गया है. 'KALKI 2898 AD’ में ये शख्स 'जॉर्ज ऑरवेल' की किताब "1984" के बिग ब्रदर जैसा ही रोल प्ले करता नज़र आ रहा है, उसके आसपास गुर्गों की फौज खड़ी है. काले रोबोट जैसी कॉस्ट्यूम में जिनके हाथों में इंट्रेस्टिंग किस्म के हथियार देखने को मिल रहे है जो मॉडर्न टच के लेज़र गन की तरह इस्तेमाल करते दिखाया गया है।

‘KALKI 2898 AD’ के टीज़र को देख कर फिल्म की कहानी अच्छाई और बुराई के बीच की होने का अनुमान लगता है. फिल्म के टीज़र में नेगेटिव किरदारों को काली पोशाक में दिखाया गया है. जिनके हथियार से लेकर उनके आसपास के माहौल के रंग में भी अंधेरा ढला है. जहां ज़ुल्म होगा वहां अवरोध भी पनपेगा. दूसरी तरफ उनसे लड़ने वालों के लिबास को सफेद दिखाया गया हैं. सत्य और असत्य को सफेद और काले रंग में बांट दिया गया. सिनेमा जगत में लंबे वक्त से रंगों के ज़रिए विचारधारा दर्शाने का नया तरीका है।

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार में बताया गया था कि फिल्म में प्रभास को भगवन विष्णु के रोल में दिखाया जायेगा लेकिन अब टीज़र आने के बाद ये अंदाज़ा लग रहा है की हिंदू मायथोलॉजी के अनुसार कलयुग के अंत के समय 'कल्कि' ही भगवन विष्णु का आखिरी अवतार होगा. टीज़र को देखकर ऐसा भी लग रहा है कि फिल्म में भगवानों के आस्था को नष्ट किया जा रहा है. हम एक शख्स के हाथों में छोटी मूर्ति देखते हैं जो भगवन शिव की मूर्ति लग रही है. हाथ में त्रिशूल और नंदी पर सवार. इस शख्स के हाथ प्रार्थना में मुड़े हैं. शायद ये भगवान से धरती पर आने के लिए प्रार्थना कर रहा है. जिसके बाद धरती पर कल्कि का अवतार होगा। फिल्म में प्रभास को भगवान या टिपिकल राजा की तरह नहीं दिखाया गया है यहाँ आपको कल्कि मॉडर्न अवतार में देखने को मिलेंगे. जो कवच में धारपी पर आते हुए दिख रहे है. बाकी कल्कि अवतार किस तरह से होगा वो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा।

KALKI 2898 AD

यह भी पढ़ें 👉 देखें 'KALKI 2898 AD' का Trailer 

फिल्म में दीपिका का किरदार भी देखने वाला होगा. अंदाज़न वो फिल्म में ऐसी इंसान बनी है जो विलेन लोगों का भेद जानने के लिए उनकी सेना में शामिल है. इस शॉट में दो वजहों से आपका ध्यान दीपिका पर जाता है – पहला तो कैमरे का फोकस ही उन पर है. दूसरा बाकी सभी फौजियों की नज़र एक तरफ है. यानी उन्हें अपने मकसद को लेकर कोई आंतरिक असमंजस नहीं. जो उन्हें समझाया जा रहा है वो वैसा ही करेंगी. दूसरी ओर दीपिका को इन बातों पर यकीन नहीं वो ऐसे सिद्धांतों के लिए खड़ी नहीं होती. उनकी आंखों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वो किसी अन्य वजह से वहां फंसी हुई हैं. बाकि का फिल्म देख कर ही क्लियर होगा।

KALKI 2898 AD के टीज़र में प्रभास के साथ दीपिका तो दिख रहीं है. लेकिन इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी ये अभी कम लोगों को पता है, उनका चेहरा अभी रीविल नहीं किया गया है. उनका शरीर पूरी तरह कपड़े से ढका हुआ दिखाया जा रहा है. अमिताभ वाला किरदार धूल धूसरित वाली जगह पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है जो मकड़ी के जालों से घिरा हुआ है या अंदाज़न उसे दफन कर दिया गया हो लेकिन अब कल्कि अवतार के बाद उसमें भी लड़ने का बल आ जाता है. 'KALKI 2898 AD’ में मायथोलॉजी से जुड़ा सब्जेक्ट उठाया गया है जिसे आकर्षक बनाने के लिए मॉडर्न ढंग से ढाला गया है. 12 जनवरी 2024 को ‘KALKI 2898 AD’ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी, जिसे देखने के लिए दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है।