IND vs AUS World Cup 2023 Final :- भारतीय टीम चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची है और तीसरी बार विश्व विजेता बनने की देहलीज पर कड़ी है। इस विश्व कप से पहले 1983 और 2011 में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। वहीं, 2003 के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs AUS World Cup 2023 Final

IND vs AUS World Cup 2023 Final :- दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल आज (19 नवंबर) खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इंडिया लगातार 10 मैचों में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पिछले आठ मैच लगातार जीते हैं। रोहित शर्मा की टीम में अनुभव और युवा जोश का बेजोड़ मिश्रण है। रविचंद्रन अश्विन सबसे उम्रदराज और शुभमन गिल सबसे युवा खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले 1983 और 2011 में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। वहीं, 2003 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। विश्व कप के चारों बार फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम यह सबसे उम्रदराज है। 2003 की टीम सबसे युवा थी। चलिए जानते है 1983 से 2023 तक क्या रही टीम के खिलाडियों की औसतन उम्र।


1983 World Cup
भारतीय टीम पहली बार 1983 में विजेता बनी थी। विश्व कप के तीसरे संस्करण में उसने मजबूत वेस्टइंडीज को फाइनल में हराया था। विंडीज टीम तब 1975 और 1979 में चैंपियन बनी थी। उस टीम के कप्तान कपिल देव थे। उनकी उम्र उस समय 24 साल थी। भारत की उस टीम में सैयद किरमानी और सुनील गावस्कर सबसे उम्रदराज थे। दोनों की उम्र 34-34 साल थी। रवि शास्त्री सबसे युवा थे। उनकी उम्र 21 साल थी।

IND vs AUS World Cup 2023 Final

खिलाड़- उम्र
कपिल देव- 24
मोहिंदर अमरनाथन- 33
कीर्ति आजाद- 24
रोजर बिन्नी- 28
सुनील गावस्कर- 34
सैयद किरमानी- 34
मदन लाल- 32
संदीप पाटिल- 27
बलविंदर संधू- 27
यशपाल शर्मा- 29
रवि शास्त्री- 21
क्रिस श्रीकांत- 24
सुनील वाल्सन- 25
दिलीप वेंगसरकर- 27
आकड़ों के अनुसार टीम की औसत आयु 27 साल 259 दिन रही

IND vs AUS World Cup 2023 Final

2003 World Cup:-
साल 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम 20 साल बाद फाइनल में पहुंची थी। उस समय भी भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम थी जहाँ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। कंगारू टीम लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार चैंपियन बनने में कामयाब हुई थी। भारत का दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया था। भारत के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ तब टीम में विकेटकीपर थे। वह इस बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर हिसाब बराबर करना चाहेंगे। उस टीम में तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ (33 साल 186 दिन) सबसे उम्रदराज और पार्थिव पटेल (17 साल 361 दिन) सबसे युवा खिलाड़ी थे।

खिलाड़ी उम्र
सौरव गांगुली- 30 साल 240 दिन
राहुल द्रविड़- 30 साल 53 दिन
मोहम्मद कैफ- 22 साल 94 दिन
पार्थिव पटेल- 17 साल 361 दिन
वीरेंद्र सहवाग- 24 साल 136 दिन
सचिन तेंदुलकर- 29 साल 315 दिन
युवराज सिंह- 21 साल 83 दिन
दिनेश मोंगिया- 25 साल 322 दिन
अजीत अगरकर- 25 साल 91 दिन
हरभजन सिंह- 22 साल 245 दिन
जहीर खान- 24 साल 148 दिन
अनिल कुंबले- 32 साल 139 दिन
आशीष नेहरा- 23 साल 310 दिन
जवागल श्रीनाथ- 33 साल 186 दिन
संजय बांगर- 30 साल 145 दिन
टीम की औसत आयु- 26 साल 244 दिन

IND vs AUS World Cup 2023 Final

2011 World Cup:-
2003 के विश्व कप के भारतीय टीम आठ साल बाद एक बार फिर से फाइनल में पहुंची। इस बार अपनी मेजबानी में उसने खिताब जीत लिया। भारत के साथ श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी मेजबानी की थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को फाइनल में हराया था। धोनी की आयु तब 29 साल 216 दिन थी। उस टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (37 साल 290 दिन) और सबसे युवा पीयूष चावला (22 साल 46 दिन) थे।
 
खिलाड़ी उम्र
महेंद्र सिंह धोनी- 29 साल 216 दिन
वीरेंद्र सहवाग- 32 साल 111 दिन
गौतम गंभीर- 29 साल 117 दिन
विराट कोहली- 22 साल 95 दिन
सुरेश रैना- 24 साल 73 दिन
सचिन तेंदुलकर- 37 साल 290 दिन
युवराज सिंह- 29 साल 58 दिन
रविचंद्रन अश्विन- 24 साल 144 दिन
पीयूष चावला- 22 साल 46 दिन
यूसुफ पठान- 28 साल 83 दिन
हरभजन सिंह- 30 साल 220 दिन
जहीर खान- 32 साल 123 दिन
आशीष नेहरा- 31 साल 285 दिन
मुनाफ पटेल- 27 साल 211 दिन
एस श्रीसंत- 28 साल 2 दिन
टीम की औसत आयु- 28 साल 193 दिन

IND vs AUS World Cup 2023 Final

2023 World Cup (Ind Vs Aus Final)
2011 विश्व कप जितने के 12 साल बाद भारत World Cup के फाइनल में पहुंचा है, जिसमे भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम है और ये विश्व मुकाबला अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में पहुंची है। इस टीम में रविचंद्रन अश्विन (36 साल 353 दिन) सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वहीं, शुभमन गिल (23 साल 362 दिन) सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस टीम की औसत आयु 30 साल 146 दिन है। यह विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज टीम है।

 
खिलाड़ी आयु
रोहित शर्मा- 36 साल 128 दिन
ईशान किशन- 25 साल 49 दिन
श्रेयस अय्यर- 28 साल 273 दिन
विराट कोहली- 34 साल 304 दिन
केएल राहुल- 31 साल 140 दिन
शुभमन गिल- 23 साल 362 दिन
सूर्यकुमार यादव- 32 साल 356 दिन
रविचंद्रन अश्विन- 36 साल 353 दिन
रवींद्र जडेजा- 34 साल 273 दिन
जसप्रीत बुमराह- 29 साल 273 दिन
कुलदीप यादव- 28 साल 265 दिन
मोहम्मद शमी- 33 साल 2 दिन
मोहम्मद सिराज- 29 साल 176 दिन
प्रसिद्ध कृष्णा- 27 साल 198 दिन
शार्दुल ठाकुर- 31 साल 324 दिन
टीम की औसत आयु- 30 साल 146 दिन

Disclaimer : खबर में बताई गई मौजूदा भारतीय टीम की आयु World Cup के समय चयनित टीम के के समय जो पांच सितंबर 2023 को हुआ था उससे ली गई है।