IND vs AUS World Cup 2023 Final: BBCI ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच को इस बार काफी ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली है. चलिए जानते है क्या होने वाला इस मुकाबले में खास!

IND vs AUS World Cup 2023 Final

IND vs AUS ICC World Cup 2023 Final: आज यानी रविवार,19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है और कुछ ही घंटों में दोनों टीमें आमने सामने होंगी, लेकिन इस बार का वर्ल्ड कप फाइनल हम सबके लिए यादगार और ऐतिहासिक बन जाए कुछ ऐसा देखने को मिलेगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले को सिर्फ भारत के क्रिकेट प्रेमी ही नहीं बल्कि विश्व भर के लोगों की नज़र होगी साथ दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देश विदेश के दर्शक मौजूद होंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने इस बार के फाइनल मैच को ऐतिहासिक और दर्शको के लिए यादगार बनाने के लिए अनेकों तैयारियां करी है।   

इस बार का World Cup 2023 Final किस तरह ऐतिहासिक होने वाला चलिए जानते है।


1 .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-विदेश के 1.32 लाख दर्शक होंगे मौजूद!

2 .भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच मैच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

3 .इस मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में PM नरेंद्र मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स होंगे शामिल.

4 .मैच के दौरान भारत को पहला और दूसरा वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहेंगे.

5 .पांच बार वर्ल्ड कप जितने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, रिकी पोटिंग और माइकल क्लार्क रहेंगे मौजूद.

6 .इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए देश के लोकप्रिय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, और गौतम अडानी के भी मौजूद होने की भी संभावना जताई गई है.

7 .Bollywood के कई बड़े सुपरस्टार्स भी इस मुकाबले को देखने के लिए होंगे मौजूद.

8 .इन सभी खास हस्तियों के अलावा देश-विदेश के कुल 1.32 लाख दर्शक स्टेडियम में होंगे मौजूद.

IND vs AUS World Cup 2023 Final

World Cup 2023 का फाइनल मैच कियूं होने वाला है इतना खास!
 
1 .World Cup 2023 Final का मैच शुरू होने से पहले भारतीय वायुसेना मैदान के ऊपर एयर शो करेगी, जिसके लिए एयरफोर्स की पूरी तैयारी है.

2 . मैच का 1:30 बजे टॉस होने के बाद 15-20 मिनट के लिए सूर्यकिरण इंडियन एयरफोर्स शो का आयोजन जाएगा.

3 .पहले ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान Cock स्टूडियो के लोकप्रिय सिंगर आदित्य गढ़वी का परफॉरमेंस देखने को मिलेगा.

4 .मिड इनिंग ब्रेक के दौरान और शानदार इवेंट होंगे. ब्रेक में बॉलीवुड म्यूज़िक कॉम्पोज़र प्रितम, सिंगर जोनिता गांधी, नक्श अज़िज़, अक्श जोशी, तुषार जोशी, और अमित मिश्रा अपने गानों से स्टेडियम के दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

5 .आयोजन के लिए मुंबई से करीब 500 डांसर्स को निमंत्रण दिया गया है.

6 .दूसरी इनिंग ब्रेक के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए लेज़र और लाइट शो का आयोजन किया जाएगा.

7 .BCCI द्वारा ब्रेक के दौरान एक खास कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा सकता है, जिसमें BCCI 1975 से लेकर 2019 तक विश्व कप जीतने वाले सभी कप्तानों को पुरस्कृत करेगा.


8 .World Cup जीतने वाले सभी कप्तानों के विनिंग मूमेंट्स को मैदान में लगे स्क्रीन्स पर दिखाया जाएगा.

9 .इसके अलावा BCCI विश्व कप के विजेता सभी कप्तानों को एक खास ब्लेज़र भेंट करेगा, जो वर्ल्ड कप 2023 का प्रतिक होगा.

10 .ये सभी कार्यक्रम होने के बाद अंत में मैच खत्म होने के बाद दर्शकों के लिए मैदान के ऊपर एक शानदार आतिशबाजी का नज़ारा भी पेश किया जायेगा.

IND vs AUS World Cup 2023 Final का ये महामुकाबला इन सभी खास कार्यक्रम से और भी यादगार बन जायेगा, वर्ल्ड कप जीतने वाले सभी पूर्व कप्तान, प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री, बॉलीवुड स्टार्स समेत 1.32 लाख दर्शकों की मौजदूगी में इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच काफी यादगार होने वाला है. ऐसे में अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीत लिया, तो भारतीय दर्शकों की खुशी में चार चांद लग जाएंगे. और भारत तीसरी बार विश्व विजेता बने इसके लिए भारतीय टीम को देश-विदेश से शुभकामनाएं दी गई है।