ChatGPT जो की आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से चलने वाला चैटबॉक्स है, जो आपके द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब देने में सक्षम है। यहाँ आप टाइप करके या बोलकर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं। ये आपको 100 से अधिक भाषाओं में जवाब दे सकता है।

Who Is Mira Murati

नई दिल्ली: ChatGPT एक ऐसा AI टूल जिससे आप अपने किसी भी सवाल का जवाब लेने में समर्थ है, ये AI टूल आपको 100 से भी अधिक भाषाओं में जवाब देता है. ChatGPT नाम के इस AI टूल को बनाने वाली कंपनी Open AI के पहले CEO सैम ऑल्टमैन को उनके पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह अब कंपनी के नए CEO की कुर्सी मीरा मूर्ति को सौंपी गई है। Open AI कंपनी द्वारा ऐलान किया गया है कि जब तक कोई स्थाई CEO नहीं मिल जाता, तब तक मीरा मूर्ति कंपनी की अंतरिम CEO नियुक्त रहेंगी। कंपनी के पहले CEO सैम ऑल्टमैन पर Open AI कंपनी ने कई गंभीर आरोप लगाकर उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया है। कंपनी का कहना है कि सैम ने बोर्ड के साथ संचार साधने में काफी ढिलाई बरती है, जिसके चलते उन्हें CEO पद से हटाने का फैसला लेना पड़ा। इसके साथ ही मीरा मूर्ति को कंपनी का अंतरिम CEO बनाने को लेकर कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है।


Who Is Meera Murti? कौन हैं मीरा मूर्ति?
Open AI की नई CEO मीरा मूर्ति का भारत से गहरा नाता जुड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जाता है की मीरा के माता-पिता भारतीय मूल के हैं लेकिन मीरा का जन्म अल्बानिया में हुआ था. मीरा ने अपनी शिक्षा-दीक्षा कनाडा से पूरी की है। पेशे से मीरा एक मैकेनिकल इंजिनियर है। अपनी प्रतिभा के चलते मीरा ने काफी लम्बे समय तक टेस्ला कंपनी के साथ काम किया और टेस्ला के मॉडल एक्स कार को बनाने में अपना योगदान दिया। हालांकि उन्होंने साल 2018 में कंपनी को छोड़ ChatGPT की कंपनी Open AI को ज्वाइन किया, जहां बतौर CTO मीरा काम कर रही थी। अब उन्होंने कंपनी द्वारा नियुक्त अंतरिम CEO का पद संभाल लिया है। ChatGPT टूल को बनाने में मीरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मीरा को ChatGPT की जननी तक भी कहा जाता है।

Who Is Mira Murati


क्या है AI टूल ChatGPT:- 

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से चलने वाला एक चैटबॉक्स जिसे ChatGPT का नाम दिया गया है, जो आपके द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब देने में सक्षम है। इस टूल में आप लिखने के साथ-साथ बोलकर भी अपने सवाल का जवाब मांग सकते हैं। ये AI आपको 100 से भी ज्यादा भाषाओं में जवाब दे सकता है. हालांकि आपको बता दे की अभी तक ChatGPT के पास 2021 तक का ही डेटा है और फ़िलहाल वो उसी के आधार पर आपको जानकारी देता है। ये तो हम सब जानते है की हमेशा से ChatGPT और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं। कई बड़े दिग्गज इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में इंसानो के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। AI आने से भले ही अधिकतर कामों को करने में आसानी हुई है, लेकिन उसका दुरुपयोग भी किया जा रहा है।

कैसे होता है ChatGPT का इस्तेमाल?

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया AI टूल ChatGPT का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको ChatGPT की आधिकारिक वेबसाइट chat.openai.com पर जाना है। वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपको अपनी ईमेल से लॉगिन करना होगा और खुद का अकाउंट क्रिएट करना होगा। अकाउंट बनाने के बाद ChatGPT से आप किसी भी तरह का सवाल पूछ सकते है, अपना सवाल आप टाइप करके या वौइस् द्वारा बोलकर दोनों तरीकों से पूछ सकते है. ChatGPT की खास बात ये है कि इसके इस्तेमाल का कोई चार्ज नहीं है, ये AI टूल आपको फ्री में जानकारी उपलब्ध करता है।