अगर आप भी नया स्कूटर लेना चाहते है, लेकिन बजट को लेकर परेशान है तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए दो ऐसे स्कूटर ले कर आए है, जो आपके बजट मे पूरी तरह से फिट हो सके।
Pocket Friendly scooter: देश मे आबादी के साथ-साथ भारतीय बाज़ार मे दो पहिया वाहनों में स्कूटर के बढ़ते मांग को देखते हुए आज हम आपके लिए दो ऐसे स्कूटर ले कर आए है, जो आपके बजट मे पूरी तरह से फिट हो सके। जिसमें पहले नंबर पर Yamaha Fascino 125 और दूसरे पर Hero Destini 125 Xtec को रखा गया है। यह दोनों स्कूटर 125cc पेट्रोल इंजन मे उपलब्ध है। जिसमे आपको आधुनिक फीचर्स के साथ-साथ आकर्षक स्टाइल भी देखने को मिलता है। चलिए जानते है लिस्ट मे शामिल पहले स्कूटर Yamaha Fascino 125 के बारे मे-
1. Yamaha Fascino 125
Pocket Friendly Scooter की लिस्ट मे पहले नंबर पर है Yamaha Fascino 125 जिसके भारत में कुल 6 वेरिएंट और 14 रंगों के विकल्प में उपलब्ध है। यह 125CC - BS6 इंजन के साथ आता है। साथ ही आपको इसमें 50 किलोमीटर पर लीटर तक का शानदार माइलेज भी मिलता है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.2 लीटर की है. अगर इसके कीमत की बात की जाए तो भारतीय बाजार में Yamaha Fascino 125 का 95,041 रु का ऑन रोड प्राइस दिल्ली के हिसाब से आता है। इस Scooter का कुल वजन 99 किलोग्राम है।
Yamaha Fascino 125 के बेहतरीन Features
फीचर्स की बात की जाए तो इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्टम के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे गज़ब के फीचर्स देखने को मिलता है। साथ ही आपको स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज, अंतिम पार्किंग स्थान, कॉल अलर्ट, SMS अलर्ट और एक मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट की सुविधा भी मिलती है, जो और स्कूटर्स से इसे अलग बनती है।
यह भी पढ़ें 👉 Yamaha Fascino 125 Review
दमदार Engine
पावर की बात करें तो Yamaha Fascino 125 में 125 CC सिंगल-सिलेंडर के इंजन का उपयोग किया गया है। जो 6,500 RPM पर 8.04Bhp की पावर और 5,000 RPM पर 10.3nm की पावर जनरेट करती है। इसके हार्डवेयर सेटअप में आपको इसके सामने की ओर टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की ओर यूनिट स्विंग स्प्रिंग का उपयोग किया गया है, और इसके ब्रेकिंग सेटअप में इसमें CBS ब्रेकिंग सिस्टम के साथ दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक को जोड़ा गया है. जो आपके Scooter के परफॉर्मेंस को और बढ़ाते है।
2. Hero Destini 125 Xtec
Pocket Friendly Scooter की लिस्ट मे दूसरे नंबर पर है Hero Destini 125 Xtec जो एक बजट फ्रेंडली स्कूटर है। अगर इसकी कीमत देखी जाए तो इसका 95,760 रु ऑन रोड प्राइस दिल्ली के हिसाब से आता है। इस स्कूटर मे भी 125cc के पावरफुल पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। Hero Destini की माइलेज की बात करे तो इसमें आपको 40 से 50 किलोमीटर पर लीटर तक का शानदार माइलेज देती है, इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5 लीटर की दी गई है। जिसका कुल वजन 115 किलोग्राम है. जो आपकी गाड़ी को बेहतर बनता है।
Hero density के Specification
भारत में Hero density 125 Xtech के दो वेरिएंट उपलब्ध है जो सात रंग के विकल्प में आता है। इसके दोनों पहियों में संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ड्रम ब्रेक दिया गया है। Hero density के नए मॉडल में LED हैडलाइट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल है। जिसमें आपको कॉल अलर्ट SMS अलर्ट जैसे स्पेसिफिकेशन देखने को मिलता है। Hero density 125 Xtech में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को जोड़ा गया है। जिसके साथ आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और गूगल मैप के द्वारा नेविगेशन सिस्टम, USB चार्जिंग पोर्ट जैसे गज़ब के फीचर्स देखने को मिलते हैं।
Hero density 125 को आकर्षण को बढ़ाने के लिए इसमें रियरव्यू मिरर दिया गया है। इसके साथ ही Hero density के Xtec वेरिएंट में ‘XTEC’ बैजिंग के साथ डुअल-टोन सीट और रंगीन आंतरिक पैनल देखने को मिलता है। जो इस स्कूटर की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। स्कूटर चालक को आराम देने के लिए इसमें एक बैकरेस्ट जोड़ा गया है जो बहुत ही खास है।
यह भी पढ़ें 👉 Hero Destini 125 Xtec Review
Hero density 125 Xtech का इंजन डिज़ाइन
Hero density 125 का इंजन देखे तो इसमें 124.6CC - BS6 का सिंगल-सिलेंडर के साथ एयर-कूल्ड इंजन को दिया गया है। जो 7,000 RPM पर 9bhp की पावर और 5,500 RPM पर 10.4nm की पीक टॉर्क जनरेट करती है, यह सारे खास फ़ीचर्स इस स्कूटर को अलग बनाते है साथ ही आपके बजट मे आने वाला स्कूटर है।


0 Comments