Salaar: Part 1 – Ceasefire: प्रभास की नई फिल्म 'सालार- पार्ट वन: सीजफायर' के नए पोस्टर के साथ फिल्म के रिलीज़ डेट का भी एलान कर दिया गया है. प्रभास के जन्मदिन पर मेकर्स ने सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई देते हुए फिल्म को लेकर कई बड़ी बाते भी कही।

Salaar: Part 1 – Ceasefire

Prashant Neel and Prabhas' First Film collaboration 'Salaar: Part 1 – Ceasefire': प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' अपने घोषणा के समय से ही सुर्खियों बटोर रही है और अब बहुत जल्द आपको थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी। बीते कुछ समय से 'सालार' अपने पोस्टपोन की खबरों को लेकर सुर्खियों में थी। लेकिन अब प्रभास के फैन्स के लिए एक बड़ी खुस खबर सामने आ गई है। प्रभास के फैन्स काफी समय से इस मूवी के नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में बीते शुक्रवार को मेकर्स की ओर से 'सालार-पार्ट 1 सीजफायर' की नई रिलीज डेट का एलान कर फैंस को बड़ी राहत दे दी है।


Salaar: Part 1 – Ceasefire: प्रभास की मोस्टअवेटेड फिल्म 'सालार-पार्ट 1 सीजफायर' की रिलीजिंग से पहले ही फिल्म को लेकर फैंस के बिच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है साथ ही बेहद एक्साइटेड हैं. वहीं फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी कर दिया है. पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म के मेकर्स ने सुपरस्टार प्रभास को जन्मदिन की बधाईयां भी दी थी। 

नया पोस्टर रिलीज 
Salaar फिल्म का नया पोस्टर बेहद शानदार नजर आ रहा है, इस पोस्टर को देख के यह पता लग रहा है की प्राभस एक नहीं दो नहीं बल्कि कई सारे अवतार में हमे फिल्म में नजर आने वाले हैं. सोशल मीडिया पर यह पोस्टर रिलीजिंग के साथ ही खूब वायरल हो रहा है. फैंस द्वारा उनके इन बेहतरीन लुक्स की जमकर तारीफ की जा रही हैं. बता दें कि फिल्म 22 दिसंबर 2023 को ही रिलीज किया जाएगा मतलब ये तय है कि 'सालार' का क्लैश बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' से होने वाला है। बीते कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि प्रभास की 'सालार' और शाहरुख की 'डंकी' का क्लैश हो सकता है। लेकिन आधिकारिक रूप से 'सालार' की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद ये यह बात साफ भी हो गई है। इस साल के अंत में दो बिग स्टार्स का बॉक्स ऑफिस पर आमना-सामना हमे देखने को मिलने वाला है।

Salaar: Part 1 – Ceasefire

कितने में बेचे गए Salaar: Part 1 – Ceasefire के OTT राइट्स
KGF Chapter 2 की सफलता के बाद निर्देशक प्रशांत नील ने अब प्रभास की सालार पर दांव खेला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिनों पहले 'सालार' के OTT राइट्स बेचे जाने की खबर सामने आई है, जो फिल्म सूत्रों के अनुसार सालार के राइट्स 80 करोड़ रु में बेचे जाने का खुलासा कर रहें हैं. ऐसे में प्रभास की इस फिल्म ने एस एस राजमौली की फिल्म RRR को पछाड़ दिया है. पिछले रिपोर्ट्स के हिसाब से फिल्म RRR के 75 करोड़ में ओटीटी राइट्स बेचे गए थे। 

यह भी पढ़ें 👉  Salaar: Part 1 – Ceasefire Film Review

बता दें कि प्रभास की पिछली दो फिल्में 'आदिपुरुष' और 'राधे श्याम' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. ऐसे में मेकर्स के साथ-साथ प्रभास को भी अपनी अपकमिंग फिल्म 'सालार' से काफी उम्मीदें हैं. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रुति हासन और मीनाक्षी चौधरी भी है जो हमे आम किरदार अदा करती नजर आएंगी, अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमल करेगी ये हमे 22 दिसंबर के बाद देखने को मिलने वाला है।