दादा साहब फाल्के आइकॉन फिल्म अवार्ड 2025 का दिल्ली में सफल आयोजन

Actor Sandeep Bose

बॉलीवुड जगत के जाने-माने प्रतिभाशाली अभिनेता संदीप बोस, जिन्हें आपने लव सेक्स और धोखा 1, जॉली LLB ओरिजिनल, मोना डार्लिंग, दबंग 3, जय मम्मी दी, मुज्जफरनगर...द बर्निंग लव और वेब सीरीज़ स्कूप आदि जैसी कई बड़ी फिल्मों के साथ - साथ 'युग' जैसे अनेक टीवी सीरियल्स में अभिनय करते देखा है। उन्हें "दादा साहब फाल्के आइकॉन फिल्म अवार्ड" से हाल ही में नवाज़ा गया है, जिसका आयोजन कल्याण जी जाना द्वारा दिल्ली के लोधी रोड पर किया गया । 


जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू, तमिलनाडु के कैबिनेट मिनिस्टर एम चूबा और पूर्व सांसद गायकवाड समेत अन्य हस्तियां मौजूद रही।

Actor Sandeep Bose

दिल्ली में कल्याण जी जाना द्वारा आयोजित किए गए इस अवार्ड कार्यक्रम में अलग - अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियों को दादासाहेब फाल्के आइकॉन फ़िल्म अवार्ड देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई कोनों से हस्तियों ने शिरकत की थी। मौके पर मौजूद कलाकारों ने अपनी कला का भी मंचन किया। 


इसके साथ ही जाना द्वारा "नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड" जिसमे महिलाओं के सम्मान के ऊपर विशेष चर्चा भी की गई | एक्टर संदीप बोस ने भी मीडिया से बात करते हुए दादा साहेब फाल्के और नारी सशक्तिकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी और साथ ही ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात की | 
Actor Sandeep Bose

संदीप बोस की अपकमिंग सीरीज़ "डर्टी हीरोज़" जिसे आप जल्द ही ZEE 5 पर देख पाएंगे, इसके साथ ही अन्य और बड़े प्रोजेक्ट्स जिनकर संदीप बोस काम कर रहे है जिनमे दर्शकों को उनका बेहतर अभिनय देखने को मिलेगा