New 5 Door Mahindra Thar:- ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा हमेशा अपने ग्राहकों के लिए कुछ बेहतर मार्किट में उतारने की कोशिश लगी रहती है, सबको पता है ऑटोमोबाइल सेक्टर में दिन ब दिन कॉम्पिटिशन बढ़ता जा रहा है, इसलिए इस कॉम्पिटिओं में उतारने के लिए महिंद्रा जल्द ही अपनी नई पेशकश New 5 डोर महिंद्रा थार पेश करने जा रही है। 

New 5 Door Mahindra Thar

New 5 Door Mahindra Thar: युवाओं में प्रचलित SUV's में से एक थार है जो भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा वेट करवाने वाली कारों में से एक है. इसी विषय में महिंद्र थार की नई 5 डोर SUV की एक नई फोटो सामने आई है। जिसे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले साल में हमे महिंद्रा का ये 5 डोर सेगमेंट देखने को मिल सकता है. वर्तमान में भारतीय बाजार में सिर्फ तीन डोर महिंद्रा थार बिक रही है, जोकि ऑफ रोडिंग और लाइफस्टाइल SUV में अपना दबदबा कायम रखे हुए है और साथ ही युवाओं में सबसे प्रचलित गाड़ियों में से एक है। ऐसी उम्मीदें जताई जा रही है कि आगामी पांच डोर महिंद्रा थार भी मार्किट में लॉन्च होते ही भोकाल मचा देगी।

New 5 Door Mahindra Thar का गज़ब Design
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में वैसे तो 5 डोर महिंद्रा थार की कई सारी फोटोज़ हमे देखने को मिल सकती है, जिसे देख इसे गज़ब के लुक्स का पता चलता है. सोशल मीडिया पर इस समय जो फोटो निकल कर आई है, वो SUV प्रोडक्शन स्टार के काफी ज्यादा करीब दिखाई दे रहा है। सामने आई नई फोटो के अनुसार महिंद्रा थार का नया डिजाइन फ्रंट प्रोफाइल के साथ नई LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL और फोग लाइट सेटअप के साथ पेश किये जाने की उम्मीद लगाई गई है। फोटो देखने से ये लग रहा है की इसका आगे का लूक काफी हद तक जीप रेगुलर थार जैसा ही रखा गया है। इसके अलावा साइट प्रोफाइल में नया B-Piller पिलर पर आधारित डोर की भी पेशकश की गई है। साथ में इसके नए सेगमेंट में नया डिजाइन किया गया एलॉय व्हील भी पेश किया जा सकता है। इसके साथ पीछे की तरफ संशोधित बंपर के साथ नई LED टेल लाइट यूनिट पेश की जाने वाली है।


New 5 Door Mahindra Thar: वायरल हो रही महिंद्रा की नई 5 डोर थार से हम गाड़ी को जल्द ही इंडियन मार्किट में देखने को मिल सकती हैं। वर्तमान समय में तीन डोर महिंद्रा थार भारतीय बाजार में बिक रही है, जिसने ऑफ रोडिंग और लाइफस्टाइल SUV में अपना दबदबा बना रखा है। बता दे की महिंद्रा ने इसकी फ़िलहाल कोई ऑफिसियल जानकारी तो नहीं दी है लेकिन ख़बरों के अनुसार साल 2024 में ही हमे भारतीय बाजार में देखने को मिल सकती है।

New Mahindra Thar 5 Door Cabin
थार के इस नए सेगमेंट में सिर्फ बाहर में ही नहीं, बल्कि इसमें सबसे खास परिवर्तन अंदर केबिन की तरफ से देखने को मिलने वाला है। ऑफ रोडिंग SUV में महिंद्रा थार को हमेशा टॉप पर रखा जाता है। थार का ये नया मॉडल उन लोगों के लिए खास होने वाला है जो बड़ी SUV खरीदना चाहते हैं। इसके केबिन में हमें प्रीमियम लीटर सेट के साथ डैशबोर्ड लेआउट में कुछ बदलाव आगे और पीछे के यात्रियों के लिए हैंड्रेस्ट और कई स्थानों पर सॉफ्ट टच की सुविधा की उम्मीद जताई गई हैं। इस 5 डोर थार के अंदर के केबिन के थीम को काफी ज्यादा हल्के रखा जा सकता है।

New 5 Door Mahindra Thar के फीचर्स 
महिंद्रा थार के इस 5 डोर सेगमेंट में सुविधाओं के हिसाब से पिछले के मुकाबले अधिक फीचर्स के साथ पेश किया जायेगा। डैशबोर्ड में बड़ी टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एंड्राइड ऑटो के साथ Apple कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने वाली है। इसके साथ ही आपके लिए इसमें और खास फीचर्स के तौर पर इसे सिंगल वॉइस एसिस्ट सनरूफ भी दिया जा सकता है। और फीचर्स की बात करें तो इसमें माउंटेड स्पीकर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिक्स वे हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, फुटवेल लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल, और बेहतरीन कार कनेक्टिविटी तकनीकी भी दिए जाने की जानकारी दी गई है।

Upcoming 5 Door Mahindra Thar की महत्वपूर्ण जानकारियां:-
1 .महिंद्रा थार के इस 5 दूर सेगमेंट को अनुमानित साल 2024 के मध्य तक लॉन्च किये जाने की उम्मीद जताई गई है।  
2 .इसके Exterior फीचर्स इस तरह से है; 
– New and Revised Front Grille
– LED Projector Headlamps
– Fog Lamps
– Redesigned Rear Profile With New Tail Lamps
– New Alloy Wheels
– Pillar-Mounted Rear Door Handles
3 .इसके Interior Features इस तरह से है;
– Electrically Adjustable Single-Pane Sunroof
– Roof-Mounted Speakers
– Lighter Theme For Cabin
– Expected– 2.2 Liter Diesel Engine
– 2.0 Liter Turbo-Petrol Engine

New 5 Door Mahindra Thar

New 5 Door Mahindra का दमदार Engine
ख़बरों के अनुसार वर्तमान थार में जिस इंजन का प्रयोग किया जा रहा है वही इंजन हमे इस नए सेगमेंट में भी देखने को मिलेगा, इंजन का आकार बड़ा होने के कारण से इसके इंजन को ट्यून किये जाने की बात कही गई है। वर्तमान थार के फोर बाई फोर (4X4) वेरिएंट में अंदर 2.0 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन जो की 152 BHP और 320 NM का टॉर्क जनरेट करती है का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा 2.2 लीटर डीजल इंजन जो की 130 BHP और 300 NM का टॉर्क जनरेट करती है। दोनों इंजन विकल्पों को सिक्स स्पीड मैनुअल और सिक्स स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस 5 डोर सेगमेंट में रीयर व्हील ड्राइव तकनीकी के साथ भी पेश किए जाने की भी उम्मीद जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉 New 5 Door Mahindra Thar Review 

New 5 Door Mahindra Thar Price
भारतीय बाजार में वर्तमान समय में जो महिंद्रा थार हमे देखने को मिलती है उसकी कीमत 10.90 लाख रु से शुरू होकर 16.94 लाख रु तक का एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। लेकिन अब जो 5 डोर महिंद्रा थार मार्किट में उतरेगी उसके कीमत की शुरुआत 15 लाख रु से होगी और 25 लाख रु तक इसका एक्स शोरूम प्राइस पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

New 5 Door Mahindra Thar की भारत में Launching Date
महिंद्रा ने इस बात की पुष्टि करते हुआ ये बताया है की महिंद्रा थार के इस 5 डोर सेगमेंट को नए साल की शुरुआत के साथ या साल के मध्य तक किसी भी समय लॉन्च किया जा सकता है। फ़िलहाल इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दे की, आगामी 5 डोर थार का मुकाबला Maruti Suzuki के ही दूसरे मॉडल 5 Door Jimny और 5 Door Force Gurkha के साथ देखने को मिलने वाला है, जो मार्किट में इन कार्स के बिच के कॉम्पिटिशन को बढ़ने का भी काम करेगी. फ़िलहाल थार के चाहने वाले इस 5 दूर सेगमेंट का इंतज़ार कर रहे है।