ICC T20 World Cup 2024: Cricket ही एकमात्र ऐसा खेल है जिसे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक पसन्द किया जाता है। साल 2024 में होने वाले ICC T20 World Cup में विश्व भर की कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है। चलिए जानते है कोनसी है वो टीमें और कौन कर रहा है T20 World Cup की मेजबानी।

ICC T20 World Cup 2024

अभी हाल में ही ICC World Cup का मुकाबला होकर हटा है, जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा किया है. और अब ICC साल 2024 में होने वाले T20 World Cup की तैयारियां कर रहा है, जिसमे दुनिया के अलग-अलग देशों की 20 टीमें हिसा लेने वाली है. जिसकी लिस्ट ICC द्वारा जारी कर दी गई है और साथ ही इस बार ये T20 वर्ल्ड कप कहां खेला जाने वाला है यह भी साफ किया जा चूका है. ICC T20 World Cup में टीमों की List और लोकेशन पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

ICC T20 World Cup 2024 में 20 टीमें लेगी भाग:
इस बार ICC T20 World Cup 2024 में दुनियाभर के अलग-अलग देशों से 20 टीमें भाग लेने वाली है। वन डे वर्ल्ड कप की तरह ही क्रिकेट फैंस में T20 World Cup का भी उतना ही क्रेज होता है। International Cricket Council के अनुसार 2024 में होने वाले 20 World Cup में ICC संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) West Indies के साथ मिलकर T20 विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। बता दे की साल 2024 में होने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 20 में से 12 टीमों ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली हैं।


T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए मेजबान के अंतर्गत वेस्टइंडीज और अमेरिका ने पहले दो स्थान हासिल कर लिए हैं। इसके बावजूद ICC Men's T20 विश्व कप के लिए Top 8 Teams में प्रत्येक सुपर 12 समूह में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगह सुनिश्चित कर रखी हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी इस T20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करने में सफल हो गई है। इसके अलावा बची हुई आठ टीमें Qualifier क्षेत्रों से आएगी, जिनमें एशिया,अफ्रीका और यूरोप से दो-दो टीमें के साथ अमेरिका और UAE से एक-एक टीम निर्धारित होगी।

ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 क्रिकेट का क्या होने वाला है फॉर्मेट?
ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग लेने वाली 20 टीमों को 5 ग्रुपों में बांटा जाएगा जिसमे प्रत्येक ग्रुप में आपको 4-4 टीमें देखने को मिलेंगी। जानकारी के अनुसार यह क्रिकेट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट (Round-Robin Format) में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक ग्रुप में जो टॉप दो टीमें होंगी वो टूर्नामेंट में सुपर आठ के लिए दौड़ लगाएगी। इसके पश्चात क्वालीफाई करने वाली टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा। जिसमें चार-चार टीमें शामिल होगी। इसके उपरांत दो टॉप क्वालीफाइंग टीमें नॉकआउट फेज में एंटर करेगी और Championship में Semi Final तथा Final के लिए आमने-सामने भिड़ेंगी।

ICC T20 World Cup 2024

ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 में शामिल होने वाली टीमों की सूचि:
रिपोर्ट्स के अनुसार ICC World Cup के लिए 18 टीमों की ऑफिशियल एनाउंसमेंट कर दी गई है। जिसमे शेष दो टीमों की घोषणा अभी ICC द्वारा जल्द की जाने की उम्मीद है।

भारत (India)
दक्षिण अफ्रीका (South Africa)
वेस्टइंडीज (West Indies)
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
न्यूजीलैंड (New Zealand)
श्रीलंका (Sri Lanka)
ओमान (Oman)
पाकिस्तान (Pakistan)
नीदरलैंड (Netherlands)
पापुआ न्यु गिनी (Papua New Guinea)
अफगानिस्तान (Afghanistan)
बांग्लादेश (Bangladesh)
नेपाल (Nepal)
इंग्लैंड (England)
आयरलैंड (Ireland)
स्कॉटलैंड (Scotland)
कनाडा (Canada)


ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट लोकेशन
ICC Men's T20 World Cup साल 2024 के जून महीने में वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले क्रिकेट के लोकेशन और Stadium सम्बन्धित जानकारी निचे दी गई हैं।

यूनाइटेड स्टेट्स – सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क (Florida)
यूनाइटेड स्टेट्स – आइजनहावर पार्क स्टेडियम (New York )
सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस – अर्नोस्किन पार्क, द ओवल 
यूनाइटेड स्टेट्स – ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम (Texas)
बारबाडोस – केंसिंग्टन ओवल
सेंट लूसिया – डेरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड
डोमिनिका – विंडसर पार्क
गुयाना – प्रोविडेंस स्टेडियम
एंटीगुआ और बारबुडा – सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम
त्रिनिदाद और टोबैगो – वेले स्टेडियम

ICC T20 World Cup 2024 Breaking News
International Cricket Council द्वारा हाल ही में 9th Men’s T20 Cricket World Cup Tournament की ऑफिशियल घोषणा की गई है जिसका क्रिकेट प्रेमियों को इंतज़ार था। इस बार T20 वर्ल्ड कप में आपको दुनिया की टॉप क्रिकेट टीमें खेलते देखने को मिलने वाली है। ICC T20 विश्व कप 2024 में 4 जून से शुरू होने की जानकारी दी गई है। United States of America पहली बार किसी क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करते देखा जायेगा। ICC की तरफ से USA में T20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला कहा खेला जायेगा इसकी घोषणा कर ICC ने इसकी जानकर दी है।