Honda CB1000 Hornet के दमदार फीचर्स के आगे फीकी पद जाएगी स्पोर्ट्स बाइक्स. होंडा मोटरकॉर्प ने अपनी नई पेशकर को लेके बताई बड़ी बाते, चलिए जानते है।
Honda CB1000 Hornet: इटली में चल रहे EICMA 2023 शो में होंडा मोटरकॉर्प ने सुपर बाइक्स को टक्कर देने वाली Honda CB1000 Hornet की पेशकश की है। होंडा की इस नई बाइक CB1000 Hornet को स्पोर्टी लुक के साथ पावरफुल इंजन से तैयार किया गया है। Honda CB1000 Hornet डुकाटी स्ट्रीटफाइटर की तरह का आक्रामक स्टाइल देखने में लगता है। दमदार फ़ीचर्स बेहतर परफॉर्मेंस और पावरफुल इंजन अन्य बाइक कंपनियों की चिंता बढ़ाने वाली है।
CB1000 Hornet Launching Date
बाइक एक्सपर्ट्स के अनुसार Honda CB1000 Hornet के लॉन्चिंग की बात की जाये तो साल 2024 के शुरुआत में इसे भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है, हालाँकि इसके लॉन्च को लेकर फ़िलहाल कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं आई है।
यह भी पढ़ें 👉 दिवाली धमाका! Samsung के इस 5G फ़ोन पर मिल रहा है 53% का भारी डिस्काउंट, जल्दी जाने पूरा ऑफर
Honda CB1000 Hornet Design
इस सुपर बाइक के डिजाइन को देखा जाये तो इसमें आपको लो-स्लंग फुल-LED हेडलैंप देखने को मिलेगा इसके साथ फ्यूल टैंक रिसेस और टेल सेक्शन जो की 2017 के होंडा CB1000R जैसा लुक देता है। हालांकि इसमें दो प्रोजेक्टर हैंड लैम्प के साथ दोनों किनारों पर DRL जैसे स्टाइलिंग टूल दिए गए है। जिसके चलते इस बाइक को आक्रामक स्टाइल लुक मिलता है।
Honda CB1000 Hornet के कुछ जानकारियां जो अंदाजन बताई गई है:-
- CB1000 Hornet की Launching Date का अंदाज़ा साल 2024 की शुरुआती में लगाया गया है।
- फीचर्स में इसमें- 5 इंच के TFT Display के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, Bluetooth, और Map नेविगेशन।
- इसमें 999cc का Engine दिया गया है जिसमे चार Cylinder DOHC 16V इंजन है जो 147bhp की अधिकतम क्षमता की एनर्जी बनाता है.
- इस बाइक में आपको 3 तरह के Default Riding Modes मिलेंगे और साथ ही Assist/Slipper Clutch देखने को मिलेगा।
- Suspension और Brakes को देखा जाये तो इसके Front में Showa 41mm SFF-BP USD Forks दिए गए है।
- Brakes की बात की जाये तो इसमें Radial-Mount Four-Piston Front Brake दिया गया है जो 310mm Floating Disc के साथ आता है।
- Color Options को देखा जाये तो इसमें आपको Grand Prix Red, Matte Iridium Grey Metallic, और Pearl Glare White के तीन कलर Option मिलते है।
CB1000 Hornet के जबरदस्त फीचर्स
इस सुपर बाइक के फीचर्स की सूची में सबसे पहले 5 इंच के TFT डिस्प्ले को जोड़ा गया है। जिसमें आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेवीगेशन सिस्टम जैसे स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलते है। इसके Standard फीचर्स की बात करे तो कॉल अलर्ट, SMS अलर्ट, ईमेल नोटिफिकेशन, स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन, ईंधन गेज, सर्विस इंडिकेटर, स्टैंड अलर्ट और टाइम देखने के लिए घड़ी जैसे जबरदस्त स्मार्ट और आधुनिक फीचर्स शामिल करने की उम्मीद लगाई गई है।
Honda CB1000 Hornet का खतरनाक Engine
CB1000 Hornet में आपको 999cc का पॉवरफुल इंजन देखने को मिल सकता है, इस बाइक के इनलाइन में चार-सिलेंडर वाला DOHC 16V इंजन का उपयोग बताया गया है। जो 147bhp की अधिकतम पावर और 100nm की पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। Honda CB1000 Hornet में Throttle By Wire, तीन डिफॉल्ट राइडिंग मोड के साथ होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) और असिस्ट/स्लीपर क्लच जैसे मेकैनिज्म का फायदा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें 👉 New Honda CB1000 Hornet Review
New Honda CB1000 Hornet Suspension and brakes
इस सुपर स्पोर्ट बाइक के हार्डवेयर और सस्पेंशन के कार्यों को करने के लिए इसके सामने की ओर शोवा 41 MM के SFF-BP USD फोर्क्स अरे पीछे की ओर एडजेस्टेबल कंप्रेशर और रिबाउंड डंपिंग सस्पेंशन सेटअप का प्रयोग देखने को मिल सकता है। CB1000 Hornet के ब्रेकिंग सिस्टम में आपको रेडियल-माउंट चार-पिस्टन फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स मिलेंगे जो 310mm फ्लोटिंग डिस्क ब्रेक के साथ आते है।
Colour Option
Honda CB1000 Hornet में अगर कलर Option को देखा जाये तो इसमें आपको फ़िलहाल तीन कलर वेरिएंट देखने को मिलेगा जिसमे पहला है जिसमेंग्रांड प्रिक्स रेड दूसरा मैट इरिडियम ग्रे मेटैलिक और तीसरा पर्ल ग्लेयर व्हाइट कलर Options के साथ भारत में लॉन्च करने की उम्मीद जताई गई है।


0 Comments