Fixed Deposit New Update:- अगर आप भी बैंक में FD करने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की है, बैंक जाने से पहले जान लीजिये किस बैंक में आपको FD करने में मिलेगा अधिकतर ब्याज का लाभ।

Fixed Deposit New Update

Fixed Deposit New Update:- देश में ऐसे कई लोग हैं जो अपने पैसे को सही जगह निवेश करने के लिए जगह की तलाश में रहते हैं, ताकि उन्हें अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न मिल सके। लेकिन ज्यादातर लोगों को ऐसी सही जगह नहीं मिल पाती है जहां वे अपना पैसा निवेश कर सकें और वहां से उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सके। लेकिन वर्तमान में भारत में कई बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट में बड़े बदलाव किए हैं, और यह जानने के बाद आपको बहुत खुशी होगी। फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पैसा निवेश करने की एक ऐसी जगह है जहां से आपको कुछ रिटर्न मिलता है। लेकिन आप FD पर 9% से ज्यादा रिटर्न कैसे पा सकते हैं? अब ऐसा जरूर होने वाला है क्योंकि आज भारत में ऐसे कई बैंक हैं जो आपको फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश पर 9% से ज्यादा रिटर्न देते हैं। आज के लेख में हम उन सभी बैंकों के बारे में जानेंगे जिन्होंने FD Big Update में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश पर 9 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देना शुरू कर दिया है।


ये बैंक दे रही हैं Fixed Deposit पर 9.5% तक का ब्याज, चलिए जानते है उन बैंकों के बारे में: FD Big Update

1. Unity Small Finance Bank
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक भारत का एक लोकप्रिय स्मॉल फाइनेंस बैंक है, और फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाला बैंक भी यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक है। इस बैंक में आपको 4.50 से 9.50% तक का रिटर्न मिलता है। 
Fixed Deposit New Update

अगर आप यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश पर 9.50 फीसदी रिटर्न पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस बैंक में अपना खाता खुलवाना होगा, उसके बाद आपको अपना पैसा उनके एफडी प्लान में निवेश करना होगा। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 1,001 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश पर 9.50% का उच्चतम ब्याज देता है।

2. Utkarsh Small Finance Bank
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी भारत के अच्छे स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है, इस बैंक में भी आपको फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश के लिए कई प्लान मिलते हैं। तो अगर आप इस बैंक में पैसों का फिक्स्ड डिपॉजिट करना चाहते हैं तो आपको इसमें अपना खाता खुलवाना होगा। 
Fixed Deposit New Update

यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा फिक्स्ड डिपॉजिट रिटर्न देता है, जो कि 9.1% है, जबकि इस बैंक के सामान्य नागरिक यहां अपनी एफडी करवाकर सबसे ज्यादा 8.5% का रिटर्न पा सकते हैं।


3. Jana Small Finance Bank
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए भी एक अच्छा बैंक माना जाता है, यह हमारे देश के सबसे अच्छे स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है। यह बैंक अपने सामान्य नागरिकों को 3 से 8.5% तक फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज प्रदान करता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को यह बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9% तक ब्याज प्रदान करता है। 
Fixed Deposit New Update

अगर आप जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपने पैसे का फिक्स्ड डिपॉजिट करना चाहते हैं तो आपको इस बैंक में अपना खाता खुलवाना होगा, तभी आप इस बैंक में अपना पैसा निवेश कर पाएंगे।