OnePlus 12 Launch Date:- अगर आप भी लंबे समय से OnePlus 12 फ़ोन का इंतज़ार कर रहे थे तो अब आपका इंतज़ार खतम होने वाला है, कंपनी द्वारा इसके लॉचिंग की घोषणा कर दी गयी है अब जल्द ही ये फ़ोन आपको मार्किट में देखने को मिलने वाला है।

OnePlus 12 Launch Date

OnePlus 12 Launch Date:- वनप्लस के नए मॉडल का फैन्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी इस फोन को 5 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। यह जल्द ही भारत में भी दस्तक देने वाला है। वनप्लस 12 इस साल के लोकप्रिय स्मार्टफोन में से एक है। वनप्लस 11 का सक्सेसर यह फ्लैगशिप फोन स्पेसिफिकेशन के मामले में भी दमदार होने वाला है। फोन में 2K रेजोल्यूशन यानी 3168 x 1440 पिक्सल सपोर्ट के साथ 6.82 इंच BOE AMOLED स्क्रीन होगी। यह एक कर्व्ड स्क्रीन होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगा। इसके अलावा डिवाइस में लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट होगा। इसमें और भी कई बेहतरीन फीचर्स होंगे. आइए वनप्लस 12 के लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में सबकुछ जानते हैं।


OnePlus 12 Design :का गज़ब डिज़ाइन
वनप्लस 12 की लॉन्च डेट 5 दिसंबर तय की गई है। कंपनी फोन को चीन में लॉन्च करने जा रही है। जैसा कि पहले बताया गया है, फोन 6.82 इंच BOE AMOLED स्क्रीन के साथ 2K रेजोल्यूशन यानी 3168 x 1440 पिक्सल सपोर्ट के साथ आएगा। यह एक कर्व्ड स्क्रीन होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगा। इसमें 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस देखने को मिलेगी। फोन के रियर पैनल में क्वाड कटआउट वाला गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई देगा। वॉल्यूम और पावर बटन दाहिनी ओर दिखाई देते हैं जबकि अलर्ट स्लाइडर बायीं ओर मिलता है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलने वाला है। फोन में खास फीचर के तौर पर रेन वॉटर टच फीचर मिलने वाला है। कहा जा रहा है कि फोन को ब्लैंक, ग्रीन और रॉक ब्लैक रंग में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 12 Launch Date

OnePlus 12 Processor:- प्रोसेसर
वनप्लस 12 में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट होगा, जिसे कंपनी का अब तक का सबसे शक्तिशाली चिपसेट बताया गया है। इसे 3.3GHz पर क्लॉक किया गया है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 750 जीपीयू लगा है। फोन ने AnTuTu पर 2,333,033 अंक हासिल किए हैं। इसमें 9140mm² वेपर चैंबर होगा जो फोन को गर्म होने से रोकेगा। फोन में 24GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। फोन चीन में एंड्रॉइड 14 आधारित ColorOS 14 के साथ लॉन्च होगा जबकि ग्लोबल वेरिएंट OxygenOS 14 स्किन के साथ दस्तक देगा।

यह भी पढ़ें 👉 OnePlus 12 Smartphone Review & Features 

OnePlus 12 Camera : कैमरा
वनप्लस 12 में 50MP Sony Lytia कैमरा सेंसर मिलने वाला है। हालाँकि, कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह 50MP Sony LYT-T808 सेंसर के साथ आने वाला है। यह फोन का मुख्य कैमरा होगा। इसके साथ ही 48MP Sony IMX581 सेंसर के रूप में एक अल्ट्रावाइड लेंस होगा। और तीसरा सेंसर 64MP ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसमें 3X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

OnePlus 12 Battery :बैटरी
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, वनप्लस 12 की बैटरी क्षमता 100W तक फास्ट चार्जिंग के साथ 5,400mAh होगी। इसका उल्लेख वायर्ड चार्जिंग के लिए किया गया है। वहीं वायरलेस चार्जिंग फीचर में फोन 50W तक चार्जिंग सपोर्ट करेगा।