New Hyundai Creta Facelift Launch Date:- नए साल के मोके पर अगर आप भी नई गाड़ी लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए ही है ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई अपनी गाड़ी क्रेटा का न्य मॉडल मार्किट में उतारने जा रही है जो फीचर्स से भरपूर होने वाली है, तो चलिए जानते है इस गाड़ी के बारें में।

New Hyundai Creta Facelift

New Hyundai Creta Facelift Launch Date:- नए साल की शुरुआत के साथ-साथ ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor भारतीय बाजार में अपनी कार क्रेटा की नई जनरेशन हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट (Hyundai Creta Facelift) को लॉन्च करने जा रही हैं। क्रेटा के इस नए मॉडल में आपको कई बेहतरीन डिजाइन अपडेट्स और जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इस नई जनरेशन हुंडई क्रेटा में ADAS तकनीकी के साथ और अधिक लग्जरी फीचर्स को शामिल किया गया हैं। हाल ही में हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर देखने को मिली है, जिन्हे देख के इस गाड़ी के नए फीचर्स का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

New Hyundai Creta Facelift Launch Date in India
ऑटोमोबाइल साइट्स के अनुसार इस नई जनरेशन हुंडई क्रेटा को 16 जनवरी 2024 के दिन भारतीय मार्किट में उतारे जाने की संभावना है। बता दे फ़िलहाल इसकी कंपनी की तरफ से कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की गई है। नए साल की शुरुआत के साथ ही हमे अनेकों नई गाड़ियों की पेशकश देखने को मिलने वाली है।


New Hyundai Creta Facelift Spy Shots 
इंटरनेट पर सामने आई क्रेटा की नई तस्वीर के अनुसार हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में पीछे की तरफ नई कनेक्टेड LED टेल लाइट यूनिट (LED tail light unit) के साथ नया रीयर स्पॉयलर (Rear Spoiler) और स्टॉप लैंप माउंट (Stop Lamp Mount) शामिल किया गया है। इसके साइड प्रोफाइल में से नया डिजाइन किया गया डुएल टोन डायमंड कट एलॉय व्हील (Dual Tone Diamond Cut Alloy Wheels) दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा सामने की तरफ आपको नया डिजाइन देखने को मिलेगा फ्रंट प्रोफाइल में, नई ग्रिल और नई LED हैडलाइट यूनिट के साथ LED DRL यूनिट और फोग लाइट सेटअप दिया गया है। वर्तमान में उपलब्ध क्रेटा के मॉडल की तुलना में इस नई जनरेशन हुंडई क्रेटा में अधिक फीचर्स देखने को मिलने वाला है।

New Hyundai Creta Facelift Cabin
सिर्फ बाहरी नई डिजाइन ही नहीं, हमें इस गाड़ी के केबिन में भी बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। अंदर की तरफ, हम एक नए डिजाइन वाले डैशबोर्ड लेआउट के साथ-साथ एक नए सेंट्रल कंसोल और एक नए स्टीयरिंग व्हील को देखने जा रहे हैं। इसके अलावा अंदर हमें कई जगहों पर सॉफ्ट टच सुविधा और आरामदायक सीटें मिलने वाली हैं।

New Hyundai Creta Facelift Features 
फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़े टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो के साथ ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलेगी। अन्य मुख्य विशेषताओं में अत्याधुनिक कनेक्टेड कार तकनीक, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, कई रंग विकल्पों के साथ परिवेश प्रकाश व्यवस्था, छह-तरफा ऊंचाई समायोज्य ड्राइवर सीट के साथ हवादार सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, दोहरे क्षेत्र जलवायु नियंत्रण, वायु शोधक और एक शक्तिशाली ध्वनि शामिल हैं। 

New Hyundai Creta Facelift

New Hyundai Creta Facelift Safety features
सेफ्टी फीचर्स में इसमें लेवल 2 ADAS तकनीक मिलने वाली है। इसमें लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन रिटर्न अलर्ट, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई मैसेज, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, हैरियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ड्राइवर वार्निंग अलर्ट शामिल हैं। इसके अलावा इसमें छह एयर बैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलने वाला है।

New Hyundai Creta Facelift Engine
इसे बोनट के नीचे मौजूदा इंजन विकल्पों के एक साथी द्वारा संचालित किए जाने की संभावना है। 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। उपलब्ध गियरबॉक्स विकल्पों में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सीवीटी ऑटोमैटिक यूनिट, आईएमटी यूनिट और 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स शामिल हैं।


New Hyundai Creta Facelift Price in India
आने वाली हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 2024 की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 11 लाख रुपये से 18 लाख रुपये एक्स-शोरूम होने की उम्मीद जताई गई है। आपको बता दे की यह कोई आदिकारिक कीमत नहीं है, लॉन्च के समय यह कीमत बदल सकती है।

New Hyundai Creta Facelift Rivals
लॉन्चिंग के बाद नई हुंडई क्रेटा का मुकाबला भारतीय बाजार में Kia Seltos facelift, Honda Elevate, Toyota Hyryder, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, Maruti Suzuki Grand virata, MG Astor जैसी गाड़ियों के साथ देखने को मिल सकता है।