MG Comet EV Offers:- इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे है तो आपके लिए MG Comet EV एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जिससे आपके मात्र 500 के खर्च पर पुरे महीने तक आपकी गाड़ी चलने वाली है, चलिए जानते है इस खास गाड़ी के बारे मे जिसपर आपको कंपनी दे रही है भारी डिस्काउंट!

MG Comet EV Offers

MG Comet EV Discount Offers:- नए साल के मौके अधिकतर कंपनिया डिस्काउंट ऑफर्स निकालती है, जिससे उनकी ग्राहकों की संख्या बढ़ सके इसी श्रेणी मे नए साल के अवसर पर MG मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी MG कमेंट इलेक्ट्रिक पर डिस्काउंट ऑफर निकाला है। MG मोटर्स की तरफ से एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार पर आपको 60 से 65 हज़ार रु तक की छूट दी जा रही है, इस ऑफर मे आपको नगद छूट और एक्सचेंज छूट के साथ बोनस का लाभ मिलने वाला है। 2023 मे ही MG Comet इलेक्ट्रिक को भारतीय मार्किट मे सबसे छोटे इलेक्ट्रिक कार्स के रूप में उतारा गया था। कंपनी के अनुसार 4 सीटर कॉम्पैक्ट यह इलेक्ट्रिक गाड़ी TATA की टाटा नैनो (TATA NANO) से भी छोटी बताई गई है।


MG Comet EV Price In India:-
भारतीय बाजार में MG Comet EV के कीमत की और नज़र घुमाया जाए तो इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 7.98 लाख रु से 9.98 लाख रु तक इसका एक्स शोरूम प्राइस दिल्ली के अनुसार है। Pace, Play और Plush इन तीन वेरिएंट के अंदर भारतीय बाजार मे इस गाड़ी को उतारा गया है।

MG की यह गाड़ी आपको दो ड्यूल टोन (Two Dual Tone) और तीन मोनोटोन (Three Monotones) कलर ऑप्शन मे उपलब्ध है। जिसमे एप्पल ग्रीन (Apple Green) के साथ स्टेरी ब्लैक (Starry Black), कैंडी व्हाइट (Candy White) और स्टैरी ब्लैक (Starry Black), औरोरा सिल्वर (Aurora Silver), कैंडी व्हाईट (Candy White) और स्टेररी ब्लैक (Starry Black) जैसे ऑप्शंस शामिल किए गए हैं। इस कार मे दो दरवाजे मिलते है और यह 4 सीटर इलेक्ट्रिक कार हैं।

MG Comet EV Battery Capacity
MG की इस गाड़ी मे को संचालित करने के लिए आपको इसमें 17.3 किलोवाट टी बैट्री पैक का प्रयोग देखने को मिल जायेगा, जो एक बार चार्ज करने पर आपको 230 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। यह गाड़ी मोटर रियल व्हील ड्राइव तकनीकी के साथ आती है जो की 42 BHP और 110 NM का टॉर्क जनरेट करती है। इस गाड़ी को चार्ज करने के लिए आपको इसमें 3.3kw का चार्जर साथ मिलता हैं, जो इस गाड़ी को फुल चार्ज करने के लिए तक़रीबन 7 घंटे का समय लेती है। ऑटोमोबाइल टेक के अनुसार इस गाड़ी को आप मात्र 500 रु के मासिक खर्च पर पूरे महीने चला सकते है। यानी इस गाड़ी को चलने पर आपको न मात्र खर्च आने वाला है।

MG Comet EV Offers

MG Comet EV Great Features
इस गाड़ी की सुविधाओं की बात की जाए तो इसमें आपको 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे सुविधा देखने को मिलती है। साथ ही इसमें 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार तकनीकी के साथ बिना चाबी के एंट्री, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, एंबिएंट लाइटिंग, LED लाइटिंग जैसे कई बेहतरीन सुविधाएं देखने को मिल जाएगी। 

MG Comet EV Safety Feature:-
इस गाड़ी की सेफ्टी की और नज़र डाले तो इसमें आपको सामने की तरफ दो एयर बैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर के साथ कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉 MG COMET EV Specifications & Review 

MG Comet EV Rivals
MG की इस गाड़ी का भारतीय बाजार में सीधे तौर पर किसी भी गाड़ी से कोई मुकाबला नहीं होता। अगर हम कीमत की नज़र से देखने तो TATA कंपनी की Tata Tiago EV और Citroen C3 EV के इलेक्ट्रिक सेगमेंट इस गाड़ी को टक्कर देते है।