Kia Sonet Facelift 2024 Edition:- अगर आप भी नए साल पर अपने लिए गाड़ी लेने का सोच रहे है तो आपके लिए ऑटोमोबाइल मार्किट में KIA लेकर आ रही है अपनी नई पेशकश Kia Sonet Facelift जिसकी बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है, इस गाड़ी की कीमत के साथ इसमें क्या कुछ होने वाला है खास चलिए उस पर नज़र डालते है।

Kia Sonet Facelift 2024 Edition

Kia Sonet Facelift 2024 Edition: ऑटोमोबाइल सेक्टर में हर कार कंपनी अपनी कार्स को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश करती है जिससे उनके ग्राहकों को सुविधा मिल सके और उनके कस्टमर्स की सख्यां भी बढ़े इसी श्रेणी में कुछ समय पहले ही KIA Motors ने भारतीय मार्किट में kia का अपना नया मॉडल Kia Sonet Facelift का टीचर जारी किया था जिसकी कंपनी ने अब बुकिंग की घोषणा कर दी है। सब कॉन्पैक्ट SUV सेगमेंट के अंदर आने वाली एक बेहतरीन SUV's में से एक किआ सोनेट भी है, जिसमें आपको बेहतरीन लगज़री फीचर्स देखने को मिल जाएंगे है। Kia Motors ने Kia Sonet Facelift की आधिकारिक लॉन्चिंग के बारे में घोषणा कर दी है। इस सेगमेंट के अंदर वर्तमान में TATA Nexon और Maruti Suzuki Brezza का काफी बोल बाला है। 


Kia Sonet Facelift 2024 Edition Booking Date:-
रिपोर्ट्स के अनुसार Kia Sonet Facelift 2024 Edition को ऑटोमोबाइल मार्किट में 14 दिसंबर 2023 को मार्किट में उतारा जाने वाला है। इसके चलते इस कार की बुकिंग अनाधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में कई डीलरशिप ने लेना शुरू कर दिया हैं। अगर आप भी इस कार की बुकिंग करवाना चाहते है तो आप इसकी बुकिंग अपने नजदीकी किया मोटर्स डीलरशिप पर जाके कर सकते हैं। आपको बता दे की इसकी बुकिंग हर डीलरशिप पर उपलब्ध नहीं है। बहुत जल्दी इसकी बुकिंग आधिकारिक तौर पर पुरे भारत में शुरू की जाएगी।

Kia Sonet Facelift 2024 Edition Teaser
Kia Sonet Facelift के जारी टीज़र में हमे किआ सोनेट की नई जनरेशन में हेडलाइट यूनिट के साथ और कई बेहतरीन बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा इस नई LED DRL डिजाइन के साथ आपको इसमें तीन तरफ के फ्रेम और नई बंपर के साथ एक नया दिया गया सिल्वर स्किड प्लेट मिलता है। इसके अलावा आपको Kia Sonet Facelift 2024 Edition के टीज़र में इसके इंटीरियर के बारे में भी बताया गया है। टीज़र को देखने के बाद अधिकतर लोगों को इस गाड़ी के फीचर्स अच्छे लगे है जिसके बाद इसकी बुकिंग में इज़ाफ़ा आया है।

Kia Sonet Facelift 2024 Edition Inner & Outer Look
अगर हम गाड़ी के अंदर केबिन में नज़र डालें तो इसमें सामने आए टीज़र के अनुसार नए डिजाइन के साथ सेंट्रल कंट्रोल डैशबोर्ड लेआउट और नई प्रीमियम लेदर सीट लगाए जाने की संभावना है। साथ ही इसमें कई स्थानों पर हमें सॉफ्ट टच की सुविधा और नया डिजाइन किया गया AC इवेंट मिलने वाला है। अगर इसके आउटर बॉडी पर नज़र डालें तो इसे सामने की तरफ नया फ्रंट प्रोफाइल और नया डायमंड कट एलॉय व्हील्स दिया जाने वाला है। अगर पीछे की तरफ देखे तो वह भी हमें नया कनेक्टेड LED Tail Light Unit के साथ नया बंपर और सिल्वर स्पीड प्लेट जैसे नए डिजाइनिंग फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Kia Sonet Facelift 2024 Edition

Kia Sonet Facelift 2024 Edition Features
इस फीचर्स लोडेड कार की सुविधाओं की और नज़र डालें तो इसमें आपको 10.25 इंच की टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे गज़ब के फीचर्स देखने को मिलने वाले है। अगर इसकी अन्य सुविधाओं की बात की जाए तो इसमें हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, हवादार सीट, ड्यूल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, के साथ , वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, और बेस समेत प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलने वाला है।

Kia Sonet Facelift 2024 Edition Safety Features
रिपोर्ट्स के अनुसार नई जनरेशन के Kia Sonet को Venue के जैसे ही 1 ADAS तकनीकी के साथ पेश किया जाएगा। ADAS तकनीकी के अंदर आपको फीचर्स के तौर पर आगे और पीछे टकराव से बचाव, हाईवे पर अपनी लाइन से बाहर जाने पर चेतावनी, रोड पर अपनी लाइन में वापिस आना, लाइन में बनाए रखना और हाई बीम एसिस्ट जैसी सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं यहाँ आपको सिक्स एयर बैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल हॉल एसिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर के साथ कैमरा जैसे गज़ब के फीचर्स भी मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  Kia Sonet Facelift 2024 Edition Teaser

Kia Sonet Facelift 2024 Edition Engine Details
Engine - Transmission
1.0L Turbo-Petrol - 6-speed iMT
1.0L Turbo-Petrol - 7-speed DCT
1.2L Petrol - 5-speed Manual
1.5L Diesel - 6-speed iMT
1.5L Diesel - 6-speed Automatic 

Kia Sonet Facelift 2024 Edition Price in India
चल रही चर्चा के अनुसार आगामी Kia Sonet की कीमत भारतीय बाजार में वर्तमान मॉडल की कीमत से अधिक होने वाली है। फ़िलहाल Kia Sonet की कीमत 7.80 लाख रुपए से 14.90 लाख रुपए तक एक्स शोरूम प्राइस है, लेकिन Kia Sonet Facelift की कीमत आपकी थोड़ी और जेब ढीली कर सकती है।