IND Vs SA T20:- काफी लंबे समय के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बिच T20 मुकाबला खेला जा रहा है, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है भारतीय टीम भी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के लिए ग्राउंड पर जमकर पसीना बहा रही है, चलिए जानते है पहले T20 मुकाबले की सम्पूर्ण जानकारी।
IND Vs SA T20:- रविवार यानी 10दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच T20 सीरीज़ का पहला मुकाबला खेला जाना है, जिसे लेकर दोनों टीम जमकर प्रैक्टिस करने में जुटे हुए है. इस सीरीज का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के डरबन में खेला जाना है. इस बार भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव इस सीरीज के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है. वही दूसरी तरफ यानी अफ्रीका की तरफ से एडेन मारक्रर्म को कैप्टन चुना गया है। चलिए इस खबर के माध्यम से जानते है मैच के लिए दोनों टीमों के प्लेइंग-11 क्या होंगी और क्या होगा मौसम का हाल।
यह भी पढ़ें 👉 Nothing Phone 3 Launching Date:- मोबाइल मार्किट में बवाल मचाने जल्द लॉन्च हो रहा है 64 MP वाला ये फीचर लोडेड फ़ोन।
IND Vs SA T20 Suryakumar Yadav Will Captain: सूर्यकुमार यादव ने संभाली टीम की कमान:-
इंडियन टीम के बैट्समेन सूर्यकुमार यादव पहली बार विदेशी दौरे पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं, जिसे लेकर वह खुद भी उत्साहित है. इससे पहले सूर्यकुमार ने भारत में हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज में कप्तानी की थी. जिसमें सूर्यकुमार की जबरदस्त लीडरशिप में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था। इसी तरह सूर्या से इस सीरीज़ को लेकर भी टीम ने उम्मीद जताई है।
IND Vs SA T20 Playing 11: टीम की संभाविक प्लेइंग-11:-
10 दिसंबर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले पहले T20 मुकाबले में सूर्य जीत से सीरीज़ की शुरुआत करेंगे. अगर टीम की संभाविक प्लेइंग-11 की बात की जाए तो टीम में शुभमन गिल की वापसी होने की उम्मीद है. जो ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग पर उतर सकते हैं जो इस समय बहुत अच्छे फॉर्म में खेल रहें है. जायसवाल भी टीम में शामिल हो सकते है, इसके साथ ऑल राउंडर के रूप में रवींद्र जड़ेजा और वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है. स्पिनर के रूप आश्विन देखने को मिल सकते है और बॉलिंग के लिए शमी भी टीम में शामिल हो सकते है।
IND Vs SA T20:- पिच का कैसा होगा हाल
डरबन के किंग्समीड में खेला जाने वाला मैच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए मुफीद रहने वाला है. यह पिच बल्लेबाजों के अनुकूल हो सकती है. इस मैदान की आउटफील्ड काफी अच्छी है. अधिक उछाल के कारण गेंद बल्ले पर अच्छे से लगेगी. यही कारण है कि बल्लेबाज आसानी से चौके और छक्के लगा सकते हैं। इस पिच पर स्कोर 170-180 तक बनने का अनुमान लगाया गया है।
IND Vs SA T20:- India Playing XI, संभावित प्लेइंग-XI
भारत की संभावित प्लेइंग-XI: शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा/वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार
South Africa Playing XI:- दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-XI: रीज़ा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन माक्ररम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेन्सन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी।
यह भी पढ़ें 👉 UKSSSC Recruitment 2023:- अगर हो 12वीं पास तो 90000 की सैलरी वाली नौकरी पाने का बड़ा मौका, जाने कैसे करे आवेदन!
IND Vs SA T20 Whether Report:- कैसा रहेगा मौसम
इस मैच के मौसम को लेकर कोई अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है. आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला पहला मैच डरबन में खेला जाएगा. लेकिन भगवान इंद्र डरबन में अशांति फैला सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को बारिश की 70 फीसदी संभावना है. जबकि 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है।


0 Comments