
फाइनल से पहले मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड सात विकेट लेके बने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज़्यदा विकेट लेने वाले बॉलर, न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हरा कर 12 साल बाद फ़ाइनल में पहुंचा।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत और न्यूज़ीलैंड के सेमीफ़ाइनल के महामुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बेटिंग चुनी फिर 397 रन का बड़ा स्कोर सेट कर दिया जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 327 रनों की पारी खेल ऑल आउट हो गई. World Cup 2023 में यह भारत की लगातार 10वीं जीत है. न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराकर भारत ने शान से फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जो 19 नवंबर को अहमदाबाद में होने वाला है।
मोहम्मद शमी ने भारत की ओर से सबसे ज़्यदा सात विकेट झटके तो दूसरी तरफ न्यूज़ीलैंड की पारी में सबसे बड़ा स्कोर बैट्समेन डेरेल मिचेल (Darrell Mitchell) ने बनाया. मिचेल ने 119 गेंदों खेलकर 134 रन बनाए. वहीं न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने 69 रनों की पारी खेली, अपनी पारी के दौरान विलियम्सन ने मिचेल के साथ 181 रनों की साझेदारी बनाई थी. डेरेल मिचेल ने 85 गेंद खेलकर अपना शतक पूरा किया. इस वर्ल्ड कप भारत के खिलाफ शतक बनाने वाले पहले खिलाडी है, साथ ही मिचेल का इस वर्ल्ड कप में यह दूसरा शतक है. अपनी पारी के दौरान जब दोनों बल्लेबाज़ पिच पर खेल रहे थे तब तक भारत पर मैच का दबाव बढ़ता जा रहा था।
मोहमद शमी ने झटके 7 विकेट:-
छठे ओवर में न्यूज़ीलैंड के ओपनर डेवन कॉनवे (Devon Conway) को और 9वें ओवर में रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) को आउट करने के बाद भारतीय टीम पर दबाव बढ़ा रही इस जोड़ी को आखिरकार 33वें ओवर में मोहमद शमी ने यह जोड़ी तोड़कर कप्तान केन विलियम्सन को पेवलियन वापिस भेजा और भारत को एक बड़ा विकेट दिलाया. 33वें ओवर में ही शमी ने पिच पर आए नए बैट्समेन टॉम लैथम (Tom Latham) को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद पिच पर खेलने आए ग्लेन फिलिप्स ने डेरेल मिचेल के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की जिसके बाद एक बार फिर भारत पर न्यूज़ीलैंड का दबाव बढ़ने लगा, जिसे जसप्रीत बुमराह ने 43वें ओवर में खत्म किया।
(Honda की नई पेशकश CB1000 Hornet स्पोर्ट्स बाइक्स को देगी टक्कर, लॉन्चिंग डेट के साथ जाने दमदार फीचर्स)
विकेट की बात की जाये तो भारत की ओर से सबसे ज्यादा मोहम्मद शमी ने सात झटके उसके बाद जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने भी एक-एक विकेट गिराए. न्यूज़ीलैंड के सभी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ों डेवन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरेल मिचेल, टॉम लैथम को शमी ने अपनी आंधी से पवेलियन का रास्ता दिखा कर भारत को मैच में विजय करवाने में मदद की, न्यूज़ीलैंड की तरफ से टिम साउथी ने तीन विकेट लिए तो वहीं ट्रेंट बोल्ट को एक विकेट मिला।
न्यूज़ीलैंड को दी थी 398 रनों की चुनौती
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूज़ीलैंड के सामने रिकॉर्ड 397 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया, जिसका पीछा करने उत्तरी न्यूज़ीलैंड की टीम 327 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के नाम हो गया है. इससे पहले साल 2015 के वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिडनी में खेले गए सेमीफ़ाइनल में 328 रनों के रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया था।
इसके साथ ही आज के इस महामुकाबले में भारतीय पारी में विराट कोहली ने वन डे में अपना 50वां शतक पूरा किया तो वहीं श्रेयस अय्यर ने भी शतकीय पारी खेलकर भारत का स्कोर बढ़ाने में मदद करी. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों खिलाडियों ने भी अर्धशतीकय पारी खेली, कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी जोड़ी थी. रोहित शर्मा ने केवल 29 गेंदों पर 47 रन बनाए. अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने चार चौके और चार छक्के लगाकर वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
रोहित के बाद पिच पर आए विराट कोहली ने पहले शुभमन गिल के साथ 93 रन जोड़े जिस दौरान शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया लेकिन मैच के 23वें ओवर के दौरान खेलते समय गिल के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारन उन्हें चोटिल होने की वजह से पवेलियन लौटना पड़ा, गिल ने तब तक 65 गेंदों पर 79 रन बनाये थे फिर कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारत के लिए 163 रनों की साझेदारी बनाई. जिसके साथ ही विराट कोहली ने वन डे में सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाये गए 49 सेंचुरी के रिकॉर्ड को तोड़कर अपना 50वां शतक पूरा किया और ये रिकॉर्ड आपने नाम कर लिया।
विराट कोहली ने 117 रनों की शानदार पारी खेली जिसमे उन्होंने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक और 106 गेंद में शतक पूरा किया. इसी दौरान उन्होंने किसी एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा. सचिन ने 2003 के वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे. अब विराट के नाम इस वर्ल्ड कप में 711 रन हो चुके हैं.
विराट के बाद श्रेयस अय्यर ने भी 70 गेंदों पर 105 रनों की शतकीय पारी खेली. उसके बाद केएल राहुल ने 20 गेंदों पर नाबाद 39 रन रहे तो वहीं सूर्यकुमार यादव केवल 1 रन बना कर आउट हो गए थे. सूर्यकुमार के वापिस जाने के बाद पिच पर शुभमन गिल वापिस लोटे और अपने 79 के स्कोर में एक रन और जोड़कर 80 रन बना कर नाबाद रहे, जिसके साथ ही भारत ने न्यूज़ीलैंड के सामने जीत के लिए 398 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया.
0 Comments