Credit Card For Students: अगर आप एक विद्यार्थी है लेकिन आप अपने छोटे-मोठे खर्चों के लिए एक क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते है, लेकिन पता नहीं है कैसे बनवाना है तो ये खबर आपके लिए ही है तो चलिए जानते है स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कैसे अप्लाई कर सकते है।
Credit Card For Students: अधिकतर विद्यारती ऐसे होते है जो अपने छोटे-मोटे खर्चो के लिए अपने घरवालों पर निर्भर नहीं रहना चाहते वह या तो कमाई का कोई सोर्स देखते है या फिर बैंको द्वारा विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का लाभ उठाते है, तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में बताएंगे की यदि आप एक विद्यार्थी है और अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते है तो आप किस तरह बनवा सकते है जिसके बारे में हम विस्तार से जानेंगे की आपको स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कैसे मिल सकता है। आप अपने लिए आसानी से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का कैसे आवेदन कर सकते है और साथ में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बनवाने के आपको क्या-क्या लाभ मिलते है। इसके अलवा स्टूडेंट कार्ड की विशेषता, आवेदन करने के लिए क्या शर्ते होती है, और आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौनसे होते है।
यह भी पढ़ें 👉 SBI Dhamaka:- अगर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में है खाता तो मिलेंगे 15 लाख; बड़ा एलान जल्दी जाने पूरी खबर!
क्या है स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड? What Is Student Credit Card?
स्कूल या कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थी को को जारी किए जाने वाला क्रेडिट कार्ड को ही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का नाम दिया गया है। वह लोग भी अब इस कार्ड के लिए आवदेन कर सकते है, इतना तो हम सब जानते है की एक क्रेडिट कार्ड को प्राप्त करने से लिए हमारे पास कोई नौकरी या कोई बिजनेस होना चाहिए, जिसे देख कर ही बैंक या फाइनेंस कंपनी हमे क्रेडिट कार्ड देती है। इसलिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का यही लाभ है, जो विद्यार्थी अभी पढाई कर रहे है और जिनकी आय का फ़िलहाल कोई स्रोत नहीं है वह भी इसके द्वारा क्रेडिट कार्ड पा सकते है। लेकिन नियमों के अनुसार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड केवल वही छात्र ले सकते है जिनकी उम्र18 साल से अधिक हो, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की वैद्यता 5 साल की होती है और विद्यार्थी का कार्ड होने के कारण इसका ब्याज दर भी कम होता है।
स्टूडेंट किस आधार पर क्रेडिट कार्ड ले सकते है? On What Basis Students Can Take Credit Card?
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा लाभ यही है की आपको इसके लिए किसी भी प्रकार की कोई इनकम या जॉब की जरूरत नहीं है, क्यूंकि जब तक आप पढ़ाई कर रहें होते है तब तक आप एक स्टूडेंट ही कहलाते है और स्टूडेंट अपनी अधिकार जरूरतों के लिया माता पिता पर ही निर्भर होता है। इन्ही सब परेशानियों को देखते हुए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया गया है। जिससे कोई भी पढ़ने वाला विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा सकते है। तो चलिए जानते है आपको किस आधार पर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिल सकता है।
Fixed Deposit के द्वारा क्रेडिट कार्ड; Credit Card Through Fixed Deposit
यदि आपका किसी भी बैंक में एक बचत खता खुला हुआ है और उस अकाउंट में आपके नाम पर कुछ पैसे FD के तौर पर जमा किया गया है, तो उस FD के आधार पर आप क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है। आपके अकाउंट में जितनी रकम की FD जमा की गई होगी बैंक उतनी ही मनी लिमिट का क्रेडिट कार्ड आपको दे सकता है या उस अमाउंट के कुछ परसेंट अमाउंट का कार्ड दे सकता है वो आपके FD अमाउंट पर निर्भर करता है।
ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड; Add-On Credit Card
यदि आपके परिवार के किसी सदस्य ने क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है और उसका इस्तेमाल करता है तो उनके क्रेडिट कार्ड में ऐड-ऑन करने के लिए आप उन्हें कह सकते है। Credit Card Add-On के लिए आप बैंक जाकर कह सकते है जिसके बाद बैंक उस क्रेडिट कार्ड की लिमिट देख के उसके कुछ परसेंट का कार्ड आपको बना के दे सकता है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाने के लिए ये मायने रखता है की उस स्टूडेंट के परिवार में जिस किसी का भी क्रेडिट कार्ड है उनके क्रेडिट कार्ड की हिस्ट्री अच्छी होनी चाहिए, तभी बैंक को आप क्रेडिट कार्ड ऐड ऑन के लिए कह सकते है।
बचत खाता पर क्रेडिट कर; Credit Card On Saving Account
यदि आपका किसी भी बैंक में बचत खाता खुला हुआ है, जिसका उपयोग अच्छी तरह से किया जा रहा है यानि उसमे नियमित तौर पर पैसे जमा व निकाला जा रहा हो तो आप उस सेविंग अकाउंट के आधार पर बैंक से क्रेडिट कार्ड के लिए निवेदन कर सकते है. अच्छी तरह से अकाउंट मेंटेनेंस और मिनिमम बैलेंस रखा हुआ देख कर बैंक आपको क्रेडिट कार्ड दे सकता है।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया; Application Process For Student Credit Card
किसी भी तरह का क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिया 2 तरह की प्रक्रिया होती है, जिसमे पहली ऑफलाइन और दूसरी ऑनलाइन। आपका बैंक कौनसी आवेदन प्रक्रिया स्वीकार करता है ये आपको अपने बैंक में जेक पता करना पड़ेगा जिसके बाद आपका क्रेडिट कार्ड बनने में आसानी हो जाएगी। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आवेदन के लिए फॉर्म भर कर उसके साथ मांगे गए डाक्यूमेंट्स जैसे आपका आधार कार्ड आपका id-Card और फोटो को लगाना होता है उसके बाद बैंकिंग प्रोसेस पूरा होने के बाद आप स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए योग्य हो जाएंगे।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए जरुरी पात्रता और दस्तावेज़; Eligibility & Documents For Student Credit Card
1 .आपकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
2 .आप किसी भी कॉलेज या इंस्टिट्यूट के विद्यार्थी होने चाहिए।
3 .आपका एक बैंक अकाउंट होना चाहिए जिससे आप क्रेडिट कार्ड ऐड ऑन के लिए कह सकते है।
4 .आपका पैन कार्ड बना होना चाहिए।
5 .आधार कार्ड , पासपोर्ट , वोटर आई-डी, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, घर का बिजली बिल, कॉलेज आई-डी, एडमिशन स्लिप, कॉलेज से स्टडी सर्टिफिकेट ये सभी दस्तावेजों में से 4 दस्तावेज।


0 Comments